Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा!
June 16, 2020
भजन
jambudweep
सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा
तर्ज—रोम-रोम से निकले……
सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा।। हां तीर्थ……।
ऐसा हुआ विकास कि जग में फैला नाम निराला।। सब…..।।टेक.।।
युग की आदि में तीर्थंकर श्री आदिनाथ जी जन्मे।
अजितनाथ, अभिनन्दन, सुमति औ अनन्त जी जन्मे।।
इसी भूमि ने भूत, भावि सब तीर्थंकर अवतारा।। सब……।।१।।
ज्ञानमती माताजी जब प्रभु दर्शन करने आईं।
साथ में अपने त्रय-चौबीसी भेंट चढ़ाने लाईं।।
उनके ही करकमलों से हो गया तीर्थ उद्धारा।। सब……।।२।।
आदीश्वर की खड्गासन उत्तुंग यहाँ प्रतिमा है।
महामस्तकाभिषेक से बढ़ गई तीर्थ महिमा है।।
देश-देश के नर-नारी आ करते जय-जयकारा।। सब……।।३।।
गणिनी माता ज्ञानमती ने चातुर्मास रचाया।
सूने तीरथ को विकसित करने का भाव जगाया।।
तभी ‘‘चंदनामती’’ तीर्थ का हुआ शीघ्र उद्धारा।
सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा।। सब……।।४।।
Tags:
Ayodhya song
Previous post
जिनवर जयकारा हो, जिनधर्म प्यारा हो!
Next post
मांगीतुंगी सिद्धक्षेत्र पर!
Related Articles
अयोध्या तीर्थ हमारा, कहा शाश्वत है प्यारा!
June 16, 2020
jambudweep
तीरथ अयोध्या जग में शाश्वत रहेगा!
June 16, 2020
jambudweep
शाश्वत तीरथ प्रथम जग में है, अयोध्या नगरिया
June 16, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!