Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
सरयू के तट पर बसी हुई है ये अयोध्या नगरिया!
June 16, 2020
भजन
jambudweep
सरयू के तट पर बसी हुई है ये अयोध्या नगरिया
तर्ज—मन मंदिर में आय जाइयो……
सरयू के तट पर बसी हुई है ये अयोध्या नगरिया।
अयोध्या नगरिया, प्यारी प्यारी नगरिया-२।।सरयू के…।। टेक.।।
धनद ने था यह नगर बसाया, बीचोंबीच जिनमंदिर बनाया।
आदि प्रभू की जनमभूमि है, ये अयोध्या नगरिया।। सरयू के……।।१।।
ब्राह्मी माता यहीं की निधी थीं, आदिनाथ की बड़ी पुत्री थीं।
उनकी ही सच्ची करमभूमि है, ये अयोध्या नगरिया।। सरयू के……।।२।।
ज्ञानमती माताजी ब्राह्मी स्वरूप हैं, कलियुग में बालसति का पहला रूप हैं।
उनकी ही प्रेरणा से झूम रही है, ये अयोध्या नगरिया।। सरयू के……।।३।।
अब तीर्थ की कीर्ति जग में बढ़ी है, तीन चौबीसी की रचना बनी है।
जिनप्रतिमाओं से शोभ रही है, ये अयोध्या नगरिया।। सरयू के……।।४।।
समवशरण भी बना है यहाँ पर, मस्तकाभिषेक प्रभु आदिनाथ पर।
‘‘चन्दना’’ खुशियाँ मनाय रही है, ये अयोध्या नगरिया।। सरयू के……।।५।।
Tags:
Ayodhya song
Previous post
हे प्रभुवर! तेरी प्रतिमा ही तेरा अन्तर दर्शाती है!
Next post
सबसे बड़ी मूर्ति का, मांगीतुंगी तीर्थ का!
Related Articles
सब तीर्थों में प्रथम अयोध्या तीर्थ हमारा!
June 16, 2020
jambudweep
अयोध्या तीर्थ हमारा, कहा शाश्वत है प्यारा!
June 16, 2020
jambudweep
शाश्वत तीरथ प्रथम जग में है, अयोध्या नगरिया
June 16, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!