Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
सहस्रकूट जीनबिम्ब की आरती!
June 11, 2020
आरती
jambudweep
सहस्रकूट जिनबिम्ब की आरती
तर्ज—झुमका गिरा रे…….
आरति करो रे, श्री सहस्रकूट के जिनबिम्बों की आरति करो रे। टेक.।।
इनकी आरति जनम जनम के, पाप तिमिर को हरती है।
पुण्य सूर्य की दिव्यप्रभा से, अन्तर कलियाँ खिलती हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
श्री सहस्रकूट के जिनबिम्बों की आरति करो रे।।१।।
श्री जिनसेनसूरि ने प्रभु के, सहस्र नाम बतलाए हैं।
मानो उनके ही प्रतीक में, ये जिनबिम्ब बनाए हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
श्री सहस्रकूट के जिनबिम्बों की आरति करो रे।।२।।
एक हजार आठ खड्गासन, प्रतिमा हैं इसमें रहती।
जिनवर के इक सहस आठ नामों को जो प्रगटित करतीं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
श्री सहस्रकूट के जिनबिम्बों की आरति करो रे।।३।।
एक हजार आठ लक्षणयुत, काय मुझे भी मिल जावे।
इनके वंदन से मुझको, ‘‘चंदना’’ यही फल मिल जावे।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
श्री सहस्रकूट के जिनबिम्बों की आरति करो रे।।४।।
Tags:
Aarti
Previous post
हस्तिनापुर तीर्थ की आरती!
Next post
सहस्रनाम विधान की आरती!
Related Articles
महावीर स्वामी की आरती
June 10, 2020
jambudweep
श्रेयांसनाथ की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
ह्रीं प्रतिमा की आरती!
June 11, 2020
jambudweep