—गणिनी ज्ञानमती
सर्वार्थसिद्धि नामक इंद्रक के ध्वज से १२ योजन मात्र ऊपर जाकर ‘ईषत्प्राग्भार’ नाम की आठवीं पृथ्वी स्थित है। तीन भुवन के मस्तक पर स्थित इस पृथ्वी की पूर्व-पश्चिम चौड़ाई १ राजु है, उत्तर-दक्षिण लम्बाई ७ राजु है एवं मोटाई आठ योजन मात्र है। अत: यह पृथ्वी लोक के अंत तक आठ योजन मोटी है। इस पृथ्वी के ऊपर तीन वातवलय हैं जो कुछ कम एक योजन मात्र हैं। घनोदधिवातवलय २ कोस, घनवातवलय १ कोस, तनुवातवलय ४२५ धनुष कम १ कोस है। एक कोश २००० धनुष का है।
इस आठवीं पृथ्वी के मध्य में रजतमयी, अर्धचन्द्र के आकार वाला मनुष्य क्षेत्र समान, गोल, पैंतालीस लाख योजन विस्तृत ‘सिद्ध क्षेत्र’ है। इस क्षेत्र के मध्य की मोटाई आठ योजन है एवं क्रम से घटते-घटते अंत में १ अंगुल मात्र है। अर्थात् यह सिद्धशिला उपरिम भाग में तो समानरूप है और नीचे हानि, वृद्धिरूप है। त्रिलोकसार में इस सिद्धशिला को उत्तान चषक मिव१-सीधे रखे हुए कटोरे सदृश कहा है। यह शिला ४५००००० योजन विस्तृत है और इसकी परिधि १४,२३,०२४९ योजन प्रमाण है।
सभी सिद्ध भगवान सिद्ध क्षेत्र के उपरिम भाग—तनुवात के चतुर्थ भाग में विराजमान हैंं, अंतिम शरीर के प्रमाण से िंकचित् न्यून आत्मप्रदेश वाले हैं।
तनुवातवलय ४२५ धनुष कम एक कोश का है। एक कोश में २००० धनुष होते हैं। अत: तनुवातवलय में-२०००-४२५·१५७५ धनुष। तनुवातवलय के कोस प्रमाणांगुुल की अपेक्षा से है और सिद्धों की अवगाहना व्यवहारांगुल की अपेक्षा से है। इसलिये १५७५ को ५०० से गुणा करके व्यवहार धनुष बना लीजिये—१५७५²५००·७८७५०० धनुष।तनुवात की मोटाई को पाँच सौ से गुणा करके १५०० का भाग देने पर सिद्धों की उत्कृष्ट अवगाहना का प्रमाण होता है। जैसे—१५७५²५००´१५००·५२५ धनुष एवं ९००००० का भाग देने पर जघन्य अवगाहना होती है। १५७५²५०० ´९०००००·७/८ धनुष·३/१/२ हाथ। इसमें सिद्धों की जघन्य अवगाहना सात धनुष के आठवें भाग है। धनुष के ४ हाथ होते हैं अत: ७²४·२८; २८´८·३-१/२ हाथ। सिद्धों की जघन्य अवगाहना ३-१/२ हाथ है एवं उत्कृष्ट अवगाहना ५२५ धनुष है१।
अथवा सरलता से समझने के लिए दूसरी विधि यह है-
घनोदधिवातवलय ——- ४००० धनुष
घनवातवलय ——- २००० धनुष
तनुवातवलय ——– ५७५ धनुष।
ये महाधनुष का प्रमाण है। इन सभी को ५०० से गुणा करके लघु धनुष बनाइये—४०००±२०००±१५७५·७५७५ को ५०० से गुणा करने पर—७५७५²५·३७८७५०० लघु धनुष हुए।
इनमें सिद्धों की उत्कृष्ट अवगाहना ५२५ को घटाइये। तब ३७८७५००-५२५·३७,८६,९७५ हुआ।
उत्कृष्ट ५२५ धनुष की अवगाहना वाले सिद्ध भगवान-सिद्धशिला से सैंतीस लाख, छ्यासी हजार नव सौ पचहत्तर लघु धनुष ऊपर जाकर उत्कृष्ट अवगाहना वाले सिद्ध भगवान विराजमान हैं, जैसे कि इस युग के प्रारंभ में उत्कृष्ट अवगाहना वाले श्री बाहुबली भगवान हैं।
लघु साढ़े ३ हाथ की अवगाहना वाले सिद्ध भगवान-एक धनुष में चार हाथ होते हैं। अत: ३७८७४९९ लघु धनुष व अर्द्ध हाथ ऊपर जाकर साढ़े तीन हाथ की अवगाहना वाले सिद्ध भगवान विराजमान हैं।
मध्यम अवगाहना वाले सिद्ध भगवान-साढ़े तीन हाथ से ऊपर व ५२५ धनुष से नीचे की सभी अवगाहना वाले सिद्ध मध्यम अवगाहना वाले हैं। जैसे कि भगवान महावीर स्वामी ७ हाथ की अवगाहना वाले हैं अत: वे सिद्धशिला से ३७८७४९८ धनुष एक हाथ ऊपर जाकर सात हाथ की अवगाहना से विराजमान हैं।
सभी सिद्ध भगवन्तों के मस्तक तनुवातवलय के अंत से स्पर्शित हैं।
भगवान ऋषभदेव, वासुपूज्य और नेमिनाथ ये तीन तीर्थंकर पद्मासन से मोक्ष गये हैं और शेष इक्कीस तीर्थंकर खड्गासन से मोक्ष गये हैं।२
वे सिद्ध जीव जहाँ तक धर्मास्तिकाय है वहीं तक जाकर स्थित हो गये हैं आगे नहीं जाते हैं। एक जीव से अवगाहित क्षेत्र के भीतर जघन्य, उत्कृष्ट और मध्यम अवगाहना से सहित अनंत सिद्ध होते हैं। मनुष्य लोक प्रमाण स्थित तनुवात के उपरिम भाग में सब सिद्धों के मस्तक सदृश होते हैं अधस्तन भाग में कोई विसदृश होते हैं। जितना मार्ग मध्यलोक के ऊपर जाने योग्य है उतना जाकर लोक शिखर पर सब सिद्ध पृथक् पृथक् मोम से रहित मूषक के अभ्यंतर आकाश के सदृश हो जाते हैं। ये सिद्ध भगवान आठ कर्मों से छूटकर सम्यक्त्व, दर्शन, ज्ञान आदि अनंतगुणों के सागर स्वरूप, अरूपी, अशरीरी, नित्य, निरंजन, कृतकृत्य होकर एक ही समय में युगपत् तीनलोक, तीनकालवर्ती समस्त पदार्थों को जान लेते हैं और अनंत सुख सागर में सदा के लिये निमग्न हो जाते हैं। असंख्यों कल्प कालों के बीत जाने पर भी वे वापस संसार में नहीं आते हैं। संसार के संपूर्ण दु:खों से छूटकर आत्मीक अनंत शिव सौख्य का अनुभव करते हैं।