Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

उत्तम क्षमा धर्म भजन

June 15, 2020भजनjambudweep

भजन-१ उत्तम क्षमा धर्म


तर्ज—आवाज देकर……
 
क्षमा धर्म से अपनी बगिया सजाओ।
गुणों की सुरभि अपने जीवन में लाओ।। टेक.।।
न क्रोधी प्रकृति आत्मा की कही है।
वहाँ तो सदा शान्ति सरिता बही है।।
नहीं क्रोध कर अपनी गरिमा घटाओ।
गुणों की सुरभि……।।१।।
हो यदि कोई दुश्मन तुम्हारा जगत में।
उसे जीत सकते हो तुम प्रेम बल से।।
सहनशीलता धैर्य शक्ती बढ़ाओ।
गुणों की सुरभि……।।२।।
प्रभू पाश्र्व ने ही क्षमा धर्म पाला।
इसे धार ऋषियों ने उपसर्ग टाला।।
उन्हीं सबके चरणों में मस्तक झुकाओ।
गुणों की सुरभि……।।३।।
करूँ प्रार्थना प्रभु मुझे भी क्षमा दो।
प्रभो! मेरे मन को भी चन्दन बना दो।।
यही भावना ‘‘चन्दनामति’’ बनाओ।
गुणों की सुरभि……।।४।।
Tags: Daslakshan Song
Previous post तत्त्वार्थसूत्र समुच्चय भजन! Next post उत्तम मार्दव धर्म भजन

Related Articles

उत्तम आर्जव धर्म भजन

June 15, 2020jambudweep

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म भजन

June 15, 2020jambudweep

उत्तम सत्य धर्म भजन

June 15, 2020jambudweep
Privacy Policy