Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म भजन

June 15, 2020भजनjambudweep

भजन-१० उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म


तर्ज—दीदी तेरा देवर……
 
ब्रह्मचर्य व्रत को निभाना, हे नाथ! कठिन है इसे पाना।
झुकता उसके आगे जमाना, हे नाथ! कठिन है इसे पाना।।टेक.।।
जो विषयों का त्यागी, है आत्मा का रागी, वही ब्रह्मचर्य सहित है विरागी।
महासाधुगण की, निधी यह धरोहर, वही इसके बल पर बने वीतरागी।।
उनको जग ने पावन है माना, हे नाथ! कठिन है उसे पाना।।१।।
सती सीता ने इसका कुछ अंश पाला, हुई शीलव्रत की परीक्षा विशाला।
बनी जल की सरिता वो अग्नी की ज्वाला, सुदर्शन का भी व्रत ने उपसर्ग टाला।।
उनकी जय से गूंजा जमाना, हे नाथ! कठिन है इसे पाना।।२।।
मुझे भी प्रभो! इसका पालन करा दो, मेरी आतमा को भी पावन बना दो।
विषयों से मुझको विरागी बना दो, मुझे ‘चन्दना’ आत्मस्वादी बना दो।।
जिससे हो ना भव भव में आना, हे नाथ! कठिन है इसे पाना।।३।।
Tags: Daslakshan Song
Previous post उत्तम आर्जव धर्म भजन Next post उत्तम सत्य धर्म भजन

Related Articles

उत्तम संयम धर्म भजन

June 15, 2020jambudweep

उत्तम त्याग धर्म भजन

June 15, 2020jambudweep

उत्तम अकिंचन्य धर्म भजन

June 15, 2020jambudweep
Privacy Policy