Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

26. रामचन्द्र को वास्तविकता का बोध हुआ

October 24, 2013Booksjambudweep

रामचन्द्र को वास्तविकता का बोध हुआ


(२६०)
आवरण मोह का हटा देख, उनने निज रूप दिखाया था।
परिचय जब पूछा रघुवर ने, तब सबकुछ उन्हें बताया था।।
हे नाथ! जटायू पक्षी हम, और ये है सेनापति नाथ।
इतने दिन से विपत्ति प्रभू पर, हमको ना हो सका ज्ञात।।

(२६१)
जब कर्मोदय से हे रघुवर! आया विपत्ति का अंतसमय।
अनजानी शक्ती ने प्रभुवर, तब ध्यान दिलाया उसी समय।।
वैसे यह जीव स्वयं बंधता, और स्वयं मुक्ति का दाता है।
बन जाते हैं निमित्तमात्र पर, वह खुद का भाग्य विधाता है।।

(२६२)
श्रीरामचंद्र ने फिर उनका, अहसान मानकर विदा किया।
पुनरपि परिजन के साथ लखन की,कर दी उनने दाह क्रिया।।
सबसे छोटे भ्राता शत्रुघ्न से, कहा राज्य सम्भालो तुम ।
मै भी शिव का पथ अपनाऊँ, अब बंधन में ना डालो तुम ।।

(२६३)
यह कहकर के शत्रुघ्न चले, मुनिवर से दीक्षा लेने को ।
जब नेह घटा धन वैभव से, सब लगा पराया सा उनको।।
इस मोह कर्म ने ही अब तक, हमको घर में बांधे रक्खा।
अब समझ गया हूँ हे भ्राता! इन क्षणिक सुखों में क्या रक्खा।।

(२६४)
तब नगर अयोध्या का राजा,लव के सुपुत्र को बना दिया।
प्रियनाम अनंतलवण उनका,निजनाम रूप ही राज्य किया।।
जब सुना राम ने मेरे लिए, सब मुनी व्यथा को प्राप्त हुए।
तब दर्शन—वंदन करने को, प्रात: उपवन की ओर गए।।

Tags: jain ramayan
Previous post 23. राम—लक्ष्मण के प्रेम की परीक्षा Next post 32. अंतिम उद्गार

Related Articles

२५ श्रीरामचन्द्र-सीता आदि की भवावली

April 10, 2018Harsh Jain

०८ सीता हरण

January 11, 2018Harsh Jain

24. श्रीराम का लक्ष्मण के प्रति अतिमोह

October 24, 2013jambudweep
Privacy Policy