Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
25.करुणाष्टक!
March 13, 2018
पद्मनन्दिपञ्चविंशतिका
INDU.JAIN
करुणाष्टक
।।बीसवाँ अधिकार।।
(१)
हे त्रिभुवनगुरु कर्मारिजयी! परमानंद मुक्ती के दाता।
मुझकिकर पर करुणा करिए निज सम कर लो जग के त्राता।।
(२)
हे घातिकर्मनाशक अर्हन्! जग के बहु दुख से खिन्न हूँ मैं।
मुझ दीन पे ऐसी दया करो नहिं जन्म मरण अब पाऊँ मैं।।
(३)
हे प्रभो! भयंकर जगत कूप से मेरा अब उद्धार करो।
मैं पुन: पुन: याचना करूँ मेरा भवसागर पार करो।।
(४)
तुम ही स्वामी करुणाकर हो भवि जीवों के शरणागत हो।
मैं रो-रोकर विनती करता मेरा अभिमान नष्ट कर दो।।
(५)
जो गाँवपती भी होता है वो भी दुनिया का दुख हरता।
फिर हे जिनेन्द्र ! खलकर्मों के दु:ख क्यों नहिं तू मेरे हरता।।
(६)
हे प्रभो ! सभी में मूलभूत बस एक वचन ये कहना है।
मैं बहुत दुखी हूँ इस जग में अब और यहाँ नहिं रहना है।।
(७)
हे प्रभो ! जगतरूपी आतप से मैं संतप्त दुखी तब तक।
जब तक न मिले करुणारूपी शीतल जल से ये चरण कमल।।
(८)
इस जग के एक शरण हे प्रभु ! बस यही प्रार्थना करते हैं।
‘‘श्री पद्मनंदि’’ ने गुण गाए निंह और किसी में ऐसे हैं।।
।।इति करुणाष्टक।।
Tags:
Padamnadi Panchvinshatika
Previous post
19.श्री मज्जिनेंन्द स्तोत्र!
Next post
29.शरीराष्टक!
Related Articles
18.ऋषभ जिनेन्द्र स्तोत्र!
March 11, 2018
INDU.JAIN
17.ब्रह्मचर्यरक्षावर्ती!
March 11, 2018
INDU.JAIN
08.अनित्यत्वाधिकार!
March 11, 2018
INDU.JAIN
error:
Content is protected !!