Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
विमलनाथ की आरती!
June 11, 2020
आरती
jambudweep
भगवान श्री विमलनाथ की आरती
तर्ज—झुमका गिरा रे………….
आरति करो रे, तेरहवें जिनवर विमलनाथ की आरति करो रे।।टेक.।।
कृतवर्मा पितु राजदुलारे, जयश्यामा के प्यारे।
कम्पिलपुरि में जन्म लिया है, सुर नर वंदें सारे।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
निर्मल त्रय ज्ञान सहित स्वामी की आरति करो रे।।१।।
शुभ ज्येष्ठ वदी दशमी प्रभु की, गर्भागम तिथि मानी जाती।
है जन्म और दीक्षाकल्याणक, माघ चतुर्थी सुदि आती।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
मनपर्ययज्ञानी तीर्थंकर की आरति करो रे।।२।।
सित माघ छट्ठ को ज्ञान हुआ, धनपति शुभ समवसरण रचता।
दिव्यध्वनि प्रभु की खिरी और भव्यों का मन: कुमुद खिलता।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
केवलज्ञानी अर्हत प्रभुवर की आरति करो रे।।३।।
आषाढ़ वदी अष्टमि तिथि थी, पंचम गति प्रभुवर ने पाई।
शुभ लोक शिखर पर राजे जा, परमातम ज्योती प्रगटाई।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
उन सिद्धिप्रिया के अधिनायक की आरति करो रे।।४।।
हे विमल प्रभू! तव चरणों में, बस एक आश यह है मेरी।
मम विमल मती हो जावे प्रभु, मिल जाए मुझे भी सिद्धगती।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
‘‘चंदना’’ स्वात्मसुख पाने हेतू आरति करो रे।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
विश्वशांति महावीर विधान की आरती!
Next post
विषापहार विधान की आरती!
Related Articles
धर्मचक्र विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
अभिनन्दननाथ भगवान की आरती
July 31, 2017
jambudweep
भगवान श्री चंद्रप्रभ की आरती!
June 10, 2020
jambudweep