Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
शौरीपुर तीर्थ की आरती!
June 11, 2020
आरती
jambudweep
शौरीपुर तीर्थ की आरती
तर्ज—मनिहारों का रुप…………
जन्मभूमि की गुणगाथा गाएं।
दीप घृतमय सजा करके लाए।।टेक.।।
नेमिनाथ प्रभू की जनमभूमि है।
यमुना तट पर बसा शौरीपुर तीर्थ है।।
भक्ति शब्दों से हम दर्शाएं,
दीप घृतमय सजा करके लाए।।१।।
शौरीपुर के थे राजा समुद्रविजय।
शिवादेवी के संग, रहते महलों में वे।।
वही इतिहास सबको बताएं,
दीप घृतमय सजा करके लाए।।२।।
पन्द्रह महीने महल में थे बरसे रतन।
दो-दो कल्याणकों से वो पावन नगर।।
उसी तीरथ की महिमा को गाएं,
दीप घृतमय सजा करके लाए।।३।।
नेमी जी ब्याह को जब चले जूनागढ़।
पशुबंधन को लख चले दीक्षा को वन।।
बालयति प्रभु के पद सिर नमाएँ,
दीप घृतमय सजा करके लाए।।४।।
सति राजुल ने भी, पति के ही पथ पे चल।
घोर तप को किया, आर्यिका गणिनी बन।।
रत्नत्रय प्राप्ति के हेतु ध्याएं,
दीप घृतमय सजा करके लाए।।५।।
कई मुनियों ने निर्वाण पद पाया है।
सिद्धभूमि भी यह, तीर्थ कहलाया है।।
‘‘चंदनामती’’ वो पद हम भी पाएं,
दीप घृतमय सजा करके लाए।।६।।
Tags:
Aarti
Previous post
श्रीवीरसागर महाराज की आरती!
Next post
शीतलनाथ की आरती A!
Related Articles
आरती नवग्रह की
March 10, 2014
jambudweep
चक्रेश्वरी माता की आरती!
October 11, 2020
jambudweep
लक्ष्मी माता की आरती
May 20, 2023
Indu Jain