Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
षट्खण्डागम विधान की आरती!
June 11, 2020
आरती
jambudweep
षट्खण्डागम विधान की आरती
तर्ज-चाँद मेरे आ जा रे……………
आज हम आरति करते हैं-२ षट्खण्डागम ग्रंथराज की, आरति करते हैं।।टेक.।।
महावीर प्रभू के शासन का ग्रंथ प्रथम कहलाया।
उनकी वाणी सुन गौतम-गणधर ने सबको बताया।।
आज हम आरति करते हैं-२ वीरप्रभू के
परम शिष्य की,
आरति करते हैं।।१।।
क्रम परम्परा से यह श्रुत, धरसेनाचार्य ने पाया।
निज आयु अल्प समझी तब, दो शिष्यों को बुलवाया।।
आज हम आरति करते हैं-२ श्री धरसेनाचार्य प्रवर की,
आरति करते हैं।।२।।
मुनि नरवाहन व सुबुद्धी, ने गुरु का मन जीता था।
देवों ने आ पूजा कर, उन नामकरण भी किया था।।
आज हम आरति करते हैं-२ पुष्पदंत अरु भूतबली की,
आरति करते हैं।।३।।
श्री वीरसेन सूरी ने, इस ग्रंथराज के ऊपर।
धवला टीका रच करके, उपकार कर दिया जग पर।।
आज हम आरति करते हैं-२ वीरसेन आचार्य प्रवर की,
आरति करते हैं।।४।।
गणिनी माँ ज्ञानमती ने, इस ग्रंथ की संस्कृत टीका।
लिखकर सिद्धान्तसुचिन्तामणि नाम दिया है उसका।।
आज हम आरति करते हैं-२ श्री सिद्धान्तसुचिन्तामणि की,
आरति करते हैं।।५।।
चन्दनामती माताजी, माँ ज्ञानमती की शिष्या।
हिन्दी अनुवाद किया है, इस चिन्तामणि टीका का।।
आज हम आरति करते हैं-२ सरल-सरस टीका की ‘‘सारिका’’
आरति करते हैं।।६।।
Tags:
Aarti
Previous post
सरस्वती माता की आरती!
Next post
पद्मावती माता की आरती.!
Related Articles
तीन चौबीसी विधान की आरती!
February 18, 2017
jambudweep
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-6
October 11, 2020
jambudweep
आरती नवग्रह की
March 10, 2014
jambudweep