Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-4
October 11, 2020
आरती
jambudweep
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती
तर्ज—कभी राम बनके………….
भक्ति भाव लेकर, दीपक थाल लेकर,
गणिनी माता की आरती करें हम।।टेक.।।
तुम ज्ञानमती कहलाईं, तुम बालसती बन आईं, दीपक हाथ लेकर,
सबको साथ लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।१।।
इतिहास की तुम निर्मात्री,कई तीर्थों की प्रेरणाप्रदात्री, नई याद लेकर,
भक्ति साथ लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।२।।
जम्बूद्वीप बना है धरा पर, जिससे चमक रहा हस्तिनापुर, वही याद लेकर,
भक्ति साथ लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।३।।
मांगीतुंगी अयोध्या में जाकर, किया निर्माण नूतन वहाँ पर, वही याद लेकर,
भक्ति साथ लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।४।।
पुन: तीरथ प्रयाग बनाया, ऋषभ जिनवर का नाम गुंजाया, पुण्यधाम लेकर,
तेरा नाम लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।५।।
वीर जन्मभूमी का यश बढ़ाया, कुण्डलपुर का विकास कराया, श्रुत का सार लेकर,
आधार लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।६।।
तुम युग-युग जिओ मेरी माता, चंदना गाएँ सब तेरी गाथा,
श्रद्धाभाव लेकर, दीपक थाल लेकर, गणिनी माता की आरती करें हम।।७।।
Tags:
Aarti
,
Gyanmati Mataji's Aarti
Previous post
गणधरवलय विधान की आरती!
Next post
गणधर स्वामी की आरती!
Related Articles
मृत्युंजय विधान की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
अहिच्छत्र पार्श्वनाथ तीर्थ की आरती
September 28, 2020
jambudweep
भगवान श्री चंद्रप्रभ की आरती!
June 10, 2020
jambudweep