Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
ले करके ज्ञानदीप को जला दिया मशाल!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
ले करके ज्ञानदीप को
तर्ज—सावरमती के संत तूने कर दिया कमाल……
ले करके ज्ञानदीप को जला दिया मशाल।
हे ज्ञानमती मात! तूने कर दिया कमाल।।टेक.।।
साकेतपुरी के निकट टिकैतनगर में।
हर्षित हुए माता-पिता पूनो के चांद से।।
वह चांद आज विश्व का बना अनोखा लाल।
हे ज्ञानमती मात! तूने कर दिया कमाल।।१।।
नश्वर जगत के वैभव में तुम नहीं फंसीं।
संघर्ष सारे जीतकर मन में हुई खुशी।।
है त्याग ज्ञान में नहीं तेरी कोई मिशाल।
हे ज्ञानमती मात! तूने कर दिया कमाल।।२।।
इक ज्ञानज्योति का भ्रमण धरती पे कराया।
दूजी को निज हृदय में अखण्ड जलाया।।
पिच्छी व जिनवाणी से तेरी हो रही पहचान।
हे ज्ञानमती मात! तूने कर दिया कमाल।।३।।
गौरव अवध प्रदेश का तुमने बढ़ा दिया।
संसार में उसको प्रकाशमान कर दिया।।
जनता समूचे देश की तुमको रही निहार।
हे ज्ञानमती मात! तूने कर दिया कमाल।।४।।
हे युगप्रवर्तिका! तुम्हें शत शत करें नमन।
हे आर्यिकाशिरोमणि! गणिनी तुम्हें नमन।।
माता के पद में, ‘चंदनामती’ का झुका भाल।
हे ज्ञानमती मात! तूने कर दिया कमाल।।५।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
कोटि-कोटि मस्तक ने तेरा, वरदहस्त जो पाया है!
Next post
वंदना के शुभ क्षणों में, मैं करूँ गुरुवंदना!
Related Articles
जन्मदिन आया है वन्दन कर लो!
June 15, 2020
jambudweep
ज्ञानमती दीक्षा जयन्ती
April 23, 2013
jambudweep
गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की पूजन-1
August 16, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!