Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
हम दर पे तेरे माँ आए हैं, ज्ञानामृत अर्जित कर लेंगे!
June 16, 2020
भजन
jambudweep
हम दर पे तेरे माँ
हम दर पे तेरे माँ आए हैं, ज्ञानामृत अर्जित कर लेंगे।
ऐ माँ, ऐ माँ तेरे इन चरणों में, जीवन भी समर्पित कर देंगे।। हम दर……।। टेक.।।
भूले भटके प्राणी को, तू राह दिखाती है।
मुझ सम अज्ञानी को, तू ज्ञान सिखाती है।
तेरे ज्ञान की पावन गंगा में, अज्ञान विसर्जित कर देंगे। हम दर……।।१।।
तू सरस्वती कहलाती, तू शारद माता है।
तू शिवपथ को दर्शाती, तू तो गुरु माता है।।
माँ भारती तेरे दर्पण में, निज ज्ञान सुसज्जित कर लेंगे। हम दर……।।२।।
तेरे पद पंकज में, झुकते हैं जो प्राणी।
तेरी शीतल छाया में, बनते हैं वे ज्ञानी।।
‘‘चन्दनामती’’ तेरे चरणों की, हम धूल भी संचित कर लेंगे। हम दर……।।३।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
तीर्थंकर श्री ऋषभदेव की, तपस्थली है प्रयाग
Next post
श्री ज्ञानमती माता की, सुन करके त्याग कहानी!
Related Articles
वन्दन शत-शत बार है!
June 15, 2020
jambudweep
जयति जय ज्ञानमती जी, गणिनि माँ ज्ञानमती जी!
June 15, 2020
jambudweep
तेरे दर्शन को मन करता है!
June 15, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!