Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

अनंतनाथ की आरती!

September 28, 2020आरतीjambudweep

 
भगवान श्री अनंतनाथ की आरती

तर्ज—करती हूँ तुम्हारी पूजा……

करते हैं प्रभू की आरति, आतमज्योति जलेगी।
प्रभुवर अनंत की भक्ती, सदा सौख्य भरेगी।।
हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तर्यामी।।टेक.।।
हे सिंहसेन के राजदुलारे, जयश्यामा प्यारे।
साकेतपुरी के नाथ, अनंत गुणाकर तुम न्यारे।।
तेरी भक्ती से हर प्राणी में शक्ति जगेगी,
प्रभुवर अनंत की भक्ती, सदा सौख्य भरेगी।। हे…..।।१।।
वदि ज्येष्ठ द्वादशी मे प्रभुवर, दीक्षा को धारा था,
चैत्री मावस में ज्ञानकल्याणक उत्सव प्यारा था।
प्रभु की दिव्यध्वनि दिव्यज्ञान आलोक भरेगी, प्रभुवर …………………….।।२।।
सम्मेदशिखर की पावन पूज्य धरा भी धन्य हुई
जहाँ से प्रभु ने निर्वाण लहा, वह जग में पूज्य कही।
उस मुक्तिथान को मैं प्रणमूँ, हर वांछा पूरेगी, प्रभुवर ……………………..।।३।।
सुनते हैं तेरी भक्ती से, संसार जलधि तिरते,
हम भी तेरी आरति करके, भव आरत को हरते।
चंदनामती क्रम-क्रम से, इक दिन मुक्ति मिलेगी, प्रभुवर………………………।।४।।

Tags: Aarti
Previous post कैलाश पर्वत की मंगल आरती! Next post इन्द्रध्वज विधान की आरती!

Related Articles

महावीर स्वामी की आरती !

June 10, 2020jambudweep

राजगृही तीर्थ की आरती!

June 10, 2020jambudweep

कल्पद्रुम विधान की आरती!

September 28, 2020jambudweep
Privacy Policy