Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
अयोध्या तीर्थ की आरती
September 28, 2020
आरती
jambudweep
अयोध्या तीर्थ की आरती
तर्ज—चांद मेरे आ जा रे …………….
आरती तीर्थ अयोध्या की-२ तीर्थंकरों की,
जन्मभूमि यह, सब मिल करो आरतिया।
आरती तीर्थ अयोध्या की।।टेक.।।
शाश्वत यह पुरी अयोध्या, जग में जानी जाती है।
सम्मेदशिखर के सदृश, पावन मानी जाती है।
आरती तीर्थ अयोध्या की।।१।।
यूं तो इस भू पर सारे, तीर्थंकर सदा जनमते।
लेकिन इस युग में जन्में, तीर्थंकर पंच परम थे।।
आरती तीर्थ अयोध्या की।।२।।
श्री ऋषभ अजित अभिनंदन, सुमती अनंत जी जन्मे।
उन्नीस शेष तीर्थंकर, सब अलग-अलग ही जन्मे।
आरती तीर्थ अयोध्या की।।३।।
तीरथ की पावन रज को, मस्तक पर धारण कर लो।
इसकी आरति कर अपने, कष्टों का निवारण कर लो।
आरती तीर्थ अयोध्या की।।४।।
आदीश्वर की खड्गासन, प्रतिमा को नमन करें हम।
चंदनामती इस शाश्वत, तीरथ को नमन करें हम।।
आरती तीर्थ अयोध्या की।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
काकन्दी तीर्थ की आरती!
Next post
कल्याण मंदिर विधान की आरती!
Related Articles
अहिच्छत्र पार्श्वनाथ तीर्थ की आरती
September 28, 2020
jambudweep
अभिनन्दननाथ भगवान की आरती!
July 31, 2017
jambudweep
पुण्यास्रव विधान की आरती!
June 10, 2020
jambudweep