Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
कल्याण मंदिर विधान की आरती!
September 28, 2020
आरती
jambudweep
कल्याण मंदिर विधान की आरती
तर्ज-नागिन………….
जय जय प्रभुवर, जय जय जिनवर, की मंगल दीप प्रजाल के
मैं आज उतारूँ आरतिया….।।टेक.।।
कुमुदचंद्र आचार्यप्रवर ने, इक स्तोत्र रच डाला।
पार्श्वनाथ की महिमा का है, चमत्कार दिखलाया।।प्रभू जी…।
प्रभु पार्श्वनाथ की, भक्ती में, मन मगन हुआ मुनिराज का,
मैं आज उतारूँ आरतिया….।।१।।
चौवालिस काव्यों में निर्मित, यह विधान अति सुन्दर,
रचा चंदनामती मात ने स्तोत्र पद्य रचनाकर।।प्रभू जी……
प्रभु भक्ती से, निज शक्ति बढ़े, औ मिले मुक्ति का धाम रे
मैं आज उतारूँ आरतिया….।।२।।
काल सर्प का योग निवारण करने में है सक्षम।
जिनभक्ति से अपमृत्यु का दूर भी होता संकट।।प्रभू जी…
प्रभु पार्श्वनाथ, सर्वज्ञ हितंकर करें जगत कल्याण रे,
मैं आज उतारूँ आरतिया….।।३।।
पार्श्वप्रभु ने संकट सहकर, शिवपद को है पाया।
दशभव तक कमठासुर के प्रति, क्षमाभाव अपनाया।।प्रभू जी..
मुझको भी वैसी, शक्ति मिले, जब तक नहिं मुक्ती प्राप्त हो,
मैं आज उतारूँ आरतिया….।।४।।
गणिनी ज्ञानमती माता की, मिली प्रेरणा सबको।
पार्श्वनाथ का महामहोत्सव, आयोजन करने को।।प्रभू जी..
कर रही आस्था, यही कामना, मेरा भी कल्याण हो
मैं आज उतारूँ आरतिया….।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
अयोध्या तीर्थ की आरती
Next post
कम्पिलपुरी तीर्थ की आरती!
Related Articles
तीस चौबीसी विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
अजितनाथ की आरती!
September 28, 2020
jambudweep
सप्तऋषि भगवान की आरती!
June 11, 2020
jambudweep