Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का अर्घ्य!
April 5, 2018
विशिष्ट व्यक्तित्व
jambudweep
गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का अर्घ्य
हर घर, दिल में आप माता रहती हो |
आपने तीरथ बना-बनाकर, 108 फीट की मूर्ति प्रकटाकर,
ईश्वर को दर्शा दर्शाकर, सम्यक दर्शन है जगाया …
हर घर, दिल में आप माता रहती हो ||1||
आपने 400 ग्रंथों को रचा रचाकर,
कई ग्रंथों का अनुवाद कर कर,
प्रवचन सुना सुना कर, सम्यक ज्ञान है दिलाया……
हर घर, दिल में आप माता रहती हो ||2||
आपने शास्त्रोक्त चर्या पालकर,
कई मुनि,
आचार्य बनाकर,
आर्यिकाओं का आगम पथ दर्शाकर,
सम्यक चारित्र है सिखलाया……
हर घर, दिल में आप माता रहती हो ||3||
माता आपने जो कहा था, वही तो हमने किया है,
आप के विश्वास पर तो माता,
लाखों-करोड़ों का जॉब त्याग दिया है…..
हर पल दिल में हमारे, माता रहती हो ||4||
हे मां, हमें ऐसा आशीष देना, रत्नत्रय धारण करके,
उसका उत्तम पालन करके,
मोक्ष हम शीघ्र चले जाएं…..
हर पल दिल में हमारे, माता रहती हो ||5||
सुख, शांति हर पल रहे, मोक्ष पाने तक,
ज्ञानमती हरदम मिले, मुक्ति ‘नवनीत’ मिलने तक ||
ॐ हीं गणिनी प्रमुख, आर्यिका शिरोमणि, रत्नत्रय निर्झरिणी, शारदे मां, युग श्रेष्ठ गुरु मां, सबकी मां – जगत् जननी श्री ज्ञानमती मात्रे अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
आर्यिका श्री चंदनामती माताजी का अर्घ्य!
Next post
गणिनी ज्ञानमती माताजी का परिचय
Related Articles
Param Pujya Ganini Shri Gyanmati Mataji
February 10, 2023
jambudweep
सच्चा वैराग्य – बना इतिहास
September 15, 2022
jambudweep
प्रेरणा एवं आशीर्वाद- पू० गणिनी ज्ञानमती माताजी
May 18, 2017
jambudweep
error:
Content is protected !!