Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का अर्घ्य!

April 5, 2018विशिष्ट व्यक्तित्वjambudweep

गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का अर्घ्य


हर घर, दिल में आप माता रहती हो |
आपने तीरथ बना-बनाकर, 108 फीट की मूर्ति प्रकटाकर,
ईश्वर को दर्शा दर्शाकर, सम्यक दर्शन है जगाया …
हर घर, दिल में आप माता रहती हो ||1||
आपने 400 ग्रंथों को रचा रचाकर,
कई ग्रंथों का अनुवाद कर कर,
प्रवचन सुना सुना कर, सम्यक ज्ञान है दिलाया……
हर घर, दिल में आप माता रहती हो ||2||
आपने शास्त्रोक्त चर्या पालकर,
कई मुनि, आचार्य बनाकर,
आर्यिकाओं का आगम पथ दर्शाकर,
सम्यक चारित्र है सिखलाया……
हर घर, दिल में आप माता रहती हो ||3||
माता आपने जो कहा था, वही तो हमने किया है,
आप के विश्वास पर तो माता,
लाखों-करोड़ों का जॉब त्याग दिया है…..
हर पल दिल में हमारे, माता रहती हो ||4||
हे मां, हमें ऐसा आशीष देना, रत्नत्रय धारण करके,
उसका उत्तम पालन करके,
मोक्ष हम शीघ्र चले जाएं…..
हर पल दिल में हमारे, माता रहती हो ||5||
सुख, शांति हर पल रहे, मोक्ष पाने तक,
ज्ञानमती हरदम मिले, मुक्ति ‘नवनीत’ मिलने तक ||
 
ॐ हीं गणिनी प्रमुख, आर्यिका शिरोमणि, रत्नत्रय निर्झरिणी, शारदे मां, युग श्रेष्ठ गुरु मां, सबकी मां – जगत् जननी श्री ज्ञानमती मात्रे अर्घ्यम् निर्वपामीति स्वाहा 
Previous post आर्यिका श्री चंदनामती माताजी का अर्घ्य! Next post गणिनी ज्ञानमती माताजी का परिचय
Privacy Policy