Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

चक्रेश्वरी माता की आरती

May 20, 2023आरतीIndu Jain

चक्रेश्वरी माता की आरती

करते हैं तुम्हारी आरति , स्वीकार करो माँ |

हम आये शरण तिहारी, बेड़ा पार करो माँ || जय माँ चक्रेश्वरी -२ || टेक ० ||

तुमरे दरश को आए माता, पीर हर लेना |

हे आदिनाथ की शासन देवी, देर मत करना ||

हे गोमुख यक्ष की देवी , चमत्कार करो माँ || हम आये ० || १ ||

दुखहरिणी हो, सुखहरिणी हो , धन धान्य की दाता |

पुत्र, पौत्र , सुख सम्पतिदाता, प्रियकारिणी माता ||

मंगलमयी जीवन दो, अब उद्धार करो माँ || हम आये ० || २ ||

डाकिनि , शाकिनि अरु भूत पिशाचादी के भय हरतीं |

तुम वात , पित्त , कफ , कुष्ट मिटाकर , तन सुखमय करतीं ||

जीवन निरोगमय हो मेरा , यह आश धरूं माँ || हम आये ० ||३ ||

जब-जब भक्त पे पीर पड़े , माँ रक्षा तुम करतीं |

कर चूर सब अभिमान दुष्ट का, सम द्रष्टी धरतीं ||

संकटहरण महादेवी हो, दुःख दूर करो माँ || हम आये ० ||

कंचन का थाल समर्पण माँ, तुम चरणों में करते |

श्रद्धा , विनय और भक्ति भाव से, आरति हम करते ||

मनवांछित फल पाने को” इंदू” द्वार खड़ी माँ ||हम आये ० ||

 

 

 

 

 

 

Tags: Aarti
Previous post लक्ष्मी माता की आरती

Related Articles

चक्रेश्वरी माता की आरती.!

June 6, 2020jambudweep

शीतलनाथ की आरती

June 11, 2020jambudweep

कल्याण मंदिर विधान की आरती!

September 28, 2020jambudweep
Privacy Policy