Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
चौबीस तीर्थंकर जन्मभूमि की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
चौबीस तीर्थंकर जन्मभूमि की आरती
आरति करो रे, चौबिस तीर्थंकर जन्मभूमि की आरति करो रे।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे।
चौबिस तीर्थंकर जन्मभूमि की, आरति करो रे।।टेक.।।
शाश्वत जन्मभूमि जिनवर की, नगरि अयोध्या मानी है।
पर हुण्डावसर्पिणी युग की, बदली पुण्य कहानी है।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे।
सब तीर्थंकर की पुण्यभूमि की, आरति करो रे।।चौबिस.।।१।।
ऋषभ, अजित, अभिनंदन, सुमती, प्रभु अनन्त तीर्थंकर ने।
जन्म अयोध्या में लेकर, पावनता भर दी फिर उसमें।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे।
शुभ तीर्थ अयोध्या जन्मभूमि की, आरति करो रे।।चौबिस.।।२।।
श्रावस्ती, कौशाम्बी, वाराणसी, चन्द्रपुरि, काकन्दी।
संभव,पद्म, सुपारस, पारस, चन्द्र व पुष्पदंत नगरी।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे।
तीर्थंकर जन्म व कर्मभूमि की आरति करो रे।।चौबिस.।।३।।
तीर्थ भद्रिकापुरी, सिंहपुरि, चंपापुरि, कम्पिलनगरी।
शीतल, श्रेयो, वासुपूज्य एवं प्रभु विमल की जन्मपुरी।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे।
चारों कल्याणक पावन भू की आरति करो रे।।चौबिस.।।४।।
रत्नपुरी, हस्तिनापुरी, मिथिला, राजगृह,शौरीपुर।
धर्म, शांति, कुंथू, अर, मल्ली, नमि, मुनिसुव्रत, नेमीश्वर।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे।
आठों जिनवर की जन्मभूमि की आरति करो रे।।चौबिस.।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
भगवान श्री चंद्रप्रभ की आरती!
Next post
चौबीस तीर्थंकर आरती ( मराठी )!
Related Articles
धर्मचक्र विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
भक्तामर मण्डल विधान की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
महावीर स्वामी की आरती !
June 10, 2020
jambudweep