Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भगवान श्री चंद्रप्रभ की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
भगवान श्री चंद्रप्रभ की आरती
तर्ज—आरति करूँ चौबीस जिनेश्वर…….
आरति करूँ श्री चंद्रप्रभु की, आरति करूँ प्रभु जी ।टेक.।।
पहली आरति गर्भकल्याणक-२ पन्द्रह मास रतनवृष्टी की,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।१।।
दूजी आरति जन्मोत्सव की-२ मेरू सुदर्शन पर अभिषव की,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।२।।
तीजी है निष्क्रमण दिवस की-२ लौकांतिक सुर अनुमोदन की,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।३।।
चौथी आरति केवलि प्रभु की-२ द्वादशगणयुत समवसरण की,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।४।।
पंचम आरति पंचम गति की-२ मोक्ष धाम संयुत जिनवर की,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।५।।
पंचकल्याणकपति प्रभु तुम हो-२ नाश किया संसार भ्रमण को,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।६।।
आरति से भव आरत छुटता-२ करें ‘‘चंदनामति’’ प्रभु वन्दन,
आरति करूँ प्रभु जी।।आरति.।।७।।
Tags:
Aarti
Previous post
भद्दिलपुर तीर्थ की आरती!
Next post
चौबीस तीर्थंकर जन्मभूमि की आरती!
Related Articles
लक्ष्मी माता की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
जृंभिका तीर्थ की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
शांति, कुंथ, अरहनाथ की आरती!
June 11, 2020
jambudweep