Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भद्दिलपुर तीर्थ की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
भद्दिलपुर तीर्थ की आरती
तर्ज—झिलमिल सितारों का ………….
शीतलप्रभु जन्मभूमी महान है, नाम भद्रपुरि जग में मान्य है।
आरति मोह तिमिर को हरती, जिनशासन का धाम है।।शीतल.।।टेक.।।
इसी धरा पर शीतल प्रभु जी, मात सुनन्दा से जन्मे।
राजा दृढ़रथ धन्य हुए, इन्द्रादिक उत्सव खूब करें।।
सभी ग्रन्थ करें इसका बखान है, नाम भद्रपुरि जग में मान्य है।
आरती………..।।१।।
ब्याह किया और राज्य किया, फिर दीक्षा ले तप हेतु चले ।
केवलज्ञान हुआ तब समवसरण की रचना अधर बने।।
दिव्यध्वनि से हो जन कल्याण है, नाम भद्रपुरि जग में मान्य है।
आरती………..।।२।।
चार-चार कल्याणक से, पावन नगरी मानी जाती।
इसका वन्दन करने से , आत्मा भी तीरथ बन जाती।।
जिनधर्म की संस्कृति का प्राण है, नाम भद्रपुरि जग में मान्य है।
आरती………..।।३।।
जन्मभूमि की आरति से, अब जीवन सफल बनाना है।
इसका वन्दन करके हमको, वंद्य परम पद पाना है।।
‘‘चंदनामती’’ यह तीर्थ महान है, नाम भद्रपुरि जग में मान्य है।
आरती………..।।४।।
Tags:
Aarti
Previous post
मांगीतुंगी सिद्धक्षेत्र की आरती!
Next post
भगवान श्री चंद्रप्रभ की आरती!
Related Articles
गिरनार सिद्धक्षेत्र तीर्थ की आरती!
October 11, 2020
jambudweep
भगवान सुमतिनाथ की शासनदेवी पुरुषदत्ता माता की आरती
March 2, 2023
Indu Jain
तीन लोक विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep