Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
ज्ञानमती माता तेरा जग में बड़ा नाम है!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
ज्ञानमती माता तेरा
तर्ज—काली तेरी चोटीहै……
ज्ञानमती माता तेरा जग में बड़ा नाम है।
सारे नर-नारी तेरा गाते गुणगान हैं।।
त्याग की मिसाल तूने करी कायम,
क्वाँरी कन्या हो प्रथम।। टेक.।।
पिता छोटेलाल जी व मोहिनी थीं माता।
उनकी बगिया में पहला पुष्प जो खिला था।
यही कहलार्इं ‘मैना’ बालिका रतन,
क्वाँरी कन्या हो प्रथम।।१।।
युवावस्था में असिधारा व्रत पाला।
बीसवीं सदी में इतिहास रच डाला।
आर्यिका ज्ञानमती नाम जैसा पाया।
ज्ञान के क्षेत्र में कमाल दिखलाया।।
गणिनी शिरोमणि को करें सब नमन,
क्वाँरी कन्या हो प्रथम।।२।।
तुम्हें ‘‘युगप्रवर्तिका’’ मात कहते हैं।
भक्त तेरी भक्ति में मगन रहते हैं।
जम्बूद्वीप रचना सुनाती है कहानी।
तेरी कर्मठता की सच्ची है निशानी।।
तेरे चरणों में सारा जग झुकता है।
तेरी वाणी से मन झूम उठता है।।
‘चंदनामती’ का स्वीकारो माँ नमन,
क्वाँरी कन्या हो प्रथम।।३।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
ज्ञानमती माताजी की वाणी सुन लो!
Next post
माता जिनमत का सार बताती हैं!
Related Articles
हे मात आज तुमसे, वरदान मैं ये चाहूँ!
June 16, 2020
jambudweep
करती हूँ तुम्हारी भक्ति, स्वीकार करो माँ!
June 15, 2020
jambudweep
गृह त्याग और क्षुल्लिका जीवन
February 27, 2018
jambudweep
error:
Content is protected !!