Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

महामानसी माता की आरती!

June 10, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

महामानसी माता की आरती

 

  
तर्ज—चाँद मेरे…………
 
आरती महामानसी की-२ श्री शांति प्रभु की,
शासन देवी, गरुड़देव की यक्षिणी।।
आरती महामानसी की।।टेक.।।
सम्यग्दर्शन से सेवित, माँ तुमरी महिमा न्यारी,
सुन्दर है रूप तुम्हारा, जिनभक्तों की रखवारी।।
आरती महामानसी की।।१।।
जो तेरी शरण में आता, मनवांछित फल पाता है,
भय, रोग, शोक, दु:ख, दारिद, पल भर में भग जाता है।।
आरती महामानसी की।।२।।
धनअर्थी धन को पाते, सुतअर्थी सुत पा जाते,
मंगलकरणी, दु:खहरिणी, को सच्चे मन से ध्याते।।
आरती महामानसी की।।३।।
माँ ‘इन्दु’ शरण जो आए, मनवाञ्छा पूरी कर दो,
तुम माता हम हैं बालक, इक दृष्टि दया की कर दो।।
आरती महामानसी की।।४।।

 

Tags: Aarti
Previous post महावीर स्वामी की आरती Next post लक्ष्मी माता की आरती!

Related Articles

गिरनार सिद्धक्षेत्र तीर्थ की आरती!

October 11, 2020jambudweep

पूज्य प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चन्दनामती माताजी की आरती!

December 17, 2017jambudweep

दशधर्म की आरती!

October 12, 2020jambudweep
Privacy Policy