Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भक्तामर मण्डल विधान की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
भक्तामर मण्डल विधान की आरती
भक्तामर मण्डल विधान की, आरति करलो आज।
आदि प्रभो के दर्शन से ही, बनते सारे काज।।
ओ जिनवर हम सब उतारें तेरी आरती……..।।टेक.।।
कृतयुग के हे प्रथम जिनेश्वर, जग के तुम निर्माता।
अषि, मषि आदिक क्रिया बताकर, बन गये आदि विधाता।।
ओ जिनवर हम सब उतारें तेरी आरती……..।।१।।
कोड़ाकोड़ी वर्ष बाद भी, तुम्हें सभी ध्याते हैं।
मन वच तन से पूजा करके, इच्छित फल पाते हैं।।
ओ जिनवर हम सब उतारें तेरी आरती……..।।२।।
एक समय श्रीमानतुंग, मुनि पर उपसर्ग था आया।
तुम भक्ती से ताले टूटे, कैसी तेरी माया।।
ओ जिनवर हम सब उतारें तेरी आरती……..।।३।।
भोजराज ने यह अतिशय लख, मुनि को शीश नमाया।
मुनिवर ने भक्तामर का, संक्षिप्त सार बतलाया।।
ओ जिनवर हम सब उतारें तेरी आरती……..।।४।।
वीतराग प्रभु का आराधन, क्रम से मुक्ति दिलाता।
जग में भी ‘चंदनामती’, वह सर्व सौख्य दिलवाता।।
ओ जिनवर हम सब उतारें तेरी आरती……..।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
पावापुरी सिद्धक्षेत्र की मंगल आरती!
Next post
मध्यलोक के चार सौ अट्ठावन जिनमंदिर की आरती!
Related Articles
धर्मनाथ भगवान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep
कल्पद्रुम विधान की आरती
September 28, 2020
jambudweep
श्री सुदर्शन मेरू की आरती
June 11, 2020
jambudweep