Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
मध्यलोक के चार सौ अट्ठावन जिनमंदिर की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
मध्यलोक के चार सौ अट्ठावन जिनमंदिर की आरती
तर्ज—मन डोले……….
जय सिद्ध प्रभो, अरहंत प्रभो, अकृत्रिम जिनवर धाम की,
मैं आज उतारूँ आरतिया।टेक.।
मध्यलोक में चार शतक, अट्ठावन जिन चैत्यालय।
जिनप्रतिमा से शोभित सुन्दर, सौख्य सुधारस आलय।।प्रभू जी.।।
प्रभु दर्श करो, स्पर्श करो, शुभ चरणधूलि भगवान की,
मैं आज उतारूँ आरतिया।।१।।
तीन छत्रयुत श्रीजिनप्रतिमा, सिंहासन पर राजे।
चौसठ चँवर ढुरावें सुरगण, और बजावें बाजे।।प्रभू जी.।।
प्रभुपद नम लो, मन में धर लो, ओंकार धुनी भगवान की,
मैं आज उतारूँ आरतिया।।२।।
निजानंद सुख के सागर में, मग्न प्रभो रहते हैं।
वीतराग परमानंदामृत, स्वातम रस चखते हैं।।प्रभू जी.।।
तुम भी चख लो, आतम रस को, यह वाणी है मुनिनाथ की,
मैं आज उतारूँ आरतिया।।३।।
मंगल आरति करके प्रभुवर, यही याचना करते।
अपने से गुण मुझको देकर, निज सम मुझको कर ले।।प्रभू जी.।।
श्री सिद्ध प्रभो, अरहंत प्रभो, ‘‘चंदनामती’’ शिवधाम की,
मैं आज उतारूँ आरतिया।।४।।
Tags:
Aarti
Previous post
भक्तामर मण्डल विधान की आरती!
Next post
मुनिसुव्रतनाथ की आरती!
Related Articles
कम्पिलपुरी तीर्थ की आरती!
September 28, 2020
jambudweep
पंच परमेष्ठी एवं चौबीसों जिनवर की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
तीस चौबीसी विधान की आरती!
October 12, 2020
jambudweep