Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
रत्नपुरी तीर्थ की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
रत्नपुरी तीर्थ की आरती
तर्ज—यदि भला किसी का………….
तीर्थंकर प्रभु श्री धर्मनाथ की, जन्मभूमि को नमन करें।
आरति के माध्यम से आओ, अपने कर्मों का हनन करें।।टेक.।।
पन्द्रहवें जिन श्री धर्मनाथ ने, रत्नपुरी में जन्म लिया।
इन्द्रों ने स्वर्गों से आकर, उत्सव कर नगरी धन्य किया।।
प्रभु धर्मनाथ को वंदन कर, उन मात-पिता को नमन करें।
आरति के माध्यम से……………….।।१।।
चारों कल्याणक से पावन, है रत्नपुरी नगरी प्यारी।
लौकान्तिक सुर भी जिसे नमें, गौरव गरिमा उसकी न्यारी।।
तीरथ की कीरत गाकर हम, अपने जीवन को सफल करें।
आरति के माध्यम से……………….।।२।।
उस रत्नपुरी तीरथ से इक, इतिहास जुड़ा सुन लो भाई।
देवों के द्वारा निर्मित मन्दिर, वहाँ मिला था सुखदायी।।
सति मनोवती की दर्श प्रतिज्ञा, का अन्तर में मनन करें।
आरति के माध्यम से……………….।।३।।
है आज भी मंदिर वहाँ बना, प्रभु धर्मनाथ जी राजे हैं।
मेला लगता तिथि माघ शुक्ल, तेरस को सब जन आते हैं।।
है नगरि अयोध्या निकट तीर्थ, हर कण को शत-शत नमन करें।।
आरति के माध्यम से……………….।।४।।
श्री धर्मनाथ की जन्मभूमि, शुभ रत्नपुरी तीरथ को नमन।
निज भाव तीर्थ की प्राप्ति हेतु, जिननाथ का करना है अर्चन।।
‘‘चंदनामती’’ प्रभु आरति से, मानव जीवन को सफल करें।
आरति के माध्यम से……………….।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
पावापुरी सिद्धक्षेत्र की मंगल आरती!
Next post
मध्यलोक के चार सौ अट्ठावन जिनमंदिर की आरती!
Related Articles
सरस्वती माता की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
पूज्य आर्यिकारत्न श्री ज्ञानमती माताजी की आरती-7
June 10, 2020
jambudweep
परम पूज्य आर्यिका श्री रत्नमती माताजी की आरती!
June 10, 2020
jambudweep