Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

मांस निर्यात करना , राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान है!

June 11, 2020अहिंसा एवं शाकाहारjambudweep

मांस निर्यात करना , राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान है


 प्राकृतिक व्यवस्था को रोकना डेंजर (खतरा) है , प्रकृति को मत रोकिए यदि तुमने प्रकृति को रोकना चाहा तो समझ लो तुम्हारा जीवन खतरे में है। आज हमने प्रकृति से छेड़छाड़ करके अनेक खतरे पैदा कर लिये हैं, हमने नदियों को रोक लिया बांध बना लिया, याद रखो। नदियों में कभी भी ‘डेंजर’ नहीं लिखा रहता जबकि बांधों में ‘डेंजर’ लिखा रहता है क्योंकि हमने प्रकृति से छेड़छाड किया है। नदियों को रोककर हमने कई खतरे पैदा कर लिये हैं प्रकृति में रहो लेकिन प्रकृति के अनुसार रहो प्रकृति के अनुसार रहो प्रकृति के अनुसार चलने में ही मानवजाति का भला है, यदि मानव जाति को खतरों से बचाना चाहते हो तो प्रकृति के प्रतिकूल मत चलो। जीवन में राइट नॉलेज (समीचीन ज्ञान) होना चाहिये, यह दुनिया भटक रही है क्योंकि इसके पास राइट नॉलेज नहीं है, हमारे पास सब कुछ है किसी बात की कमी नहीं है लेकिन हमारे पास बड़ी गरीबी राइट नॉलेज की है। यदि तुम आत्मशांति की खोज करना चाहते हो तो बाहर की यात्रा बंद कर दो । शांति बाहर नहीं मिलेगी शांति भीतर मिलती है और आत्मशांति के लिए समीचीन ज्ञान की आवश्यकता है। जब हमको राइट नॉलेज हो जाता है तब हम अपने (राइट) अधिकार की बात करना छोड़ देते हैं यानि हम कर्तव्य की ओर बढ़ जाते हैं। बात कर्तव्य की करो, अधिकार की नहीं, कर्तव्य ही जीवन है, अधिकार नहीं । यदि हम दुनिया का भला करना चाहते हैं तो हमको कर्तव्यशील बनना होगा ।और अधिकार की बात को छोड़ना होगा। सच्चा ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमको भीतरी चेतना को समझना होगा। वह सच्चाज्ञान मंदिर में ही नहीं रणांगण युद्ध भूमि में भी हो सकता है। इसका ज्वलंत उदाहरण है भारतीय इतिहास का आदर्श नरेश सम्राट अशोक महान, अशोक महान को सच्चा ज्ञान मंदिर में नहीं युद्ध में हुआ था, अशोक ने जब युद्ध भूमि में लाशों का ढेर देखा उसकी आत्मा कांप उठी, वह रो पड़ा, उसका दिल दहल उठा और उसकी आत्मा चिल्ला उठी, ये नरसंहार आखिर किसके लिए नहीं, नहीं राष्ट्र की रक्षा के लिए , प्रजा की उन्नति के लिए? यह खून खराबा उचित नहीं और उसने आजीवन युद्ध का त्याग कर दिया । उसने सोचा दूसरों के खून से राष्ट्र की उन्नति नहीं, प्रजा की रक्षा और राष्ट्र की उन्नति के लिए अहिंसा ही एक मात्र सच्चा साधन है। उस अशोक महान की मुद्रा ही आज हमारा राष्ट्रीय चिन्ह है। हमारे देश का राष्ट्रीय चिन्ह ही अहिंसा का प्रतीक है। जब हमारे देश की राष्ट्रीय मुद्रा ही अहिंसा का प्रतीक है तो फिर देश हिंसा का सहारा लेकर राष्ट्र की उन्नति का स्वप्न क्यों देख रहा है। अशोक ने युद्ध का त्यागकर दिया था, क्या भारत को नहीं मालुम कत्लखानों में युद्ध से भी बदतर स्थिति है।जहां जिन्दा जानवरों का कत्ल कर दिया जाता है फिर अशोक महान की मुद्रा को राष्ट्रीय ाqचन्ह बनाने का अर्थ ? यदि हमारी राष्ट्रीय मुद्रा अहिंसा का प्रतीक है तो हमको भी अहिंसा का अनुपालन करना चाहिये। अन्यथा राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान है। जिस मुद्रा में ‘‘सत्यमेव जयते’’ का वेद वाक्य लिखा हो फिर भी सरकार मांस का निर्यात करे, यह कौन सा आदर्श है। जिसको आप मां कहते हैं और उसी गौ मां का मांस बेचकर राष्ट्र का उत्थान चाहना यह कितनी लज्जा शर्म की बात है। भले ट्रेक्टर से कृषि हो जाय, लेकिन ट्रेक्टर से दूध नहीं मिल सकता, घी नहीं मिल सकता, खोवा, गोबर नहीं मिलेगा। अत: गौ रक्षा अनिवार्य है। यदि गइया नहीं रही भैया तो याद रखो भगवान की आरती के लिए भी पेट्रोल की आवश्यकता होगी क्योंकि घी गाय से मिलेगा ट्रेक्टर से नहीं। गाय एक चेतन धन है जड़ धन के लिए चेतन धन को नाश करके धन की वृद्धि करना बिल्कुल बेकार है यह तो अभिशाप है, इससे देश का कुछ भी उत्थान नहीं होगा। भारत को किस बात की कमी है। भारत के पास कृषि के लिए बहुत जमीन है फिर आज मछली की खेती, अण्डों की खेती, मांस की खेती क्यों की जा रही है? गांधी जी के शब्दों में अर्थात् गाय करूणा की कविता है। उन्होंने गौ रक्षा का अर्थ भी बहुत अच्छा किया अर्थात् गौ रक्षा का अर्थ क्या है ? ईश्वर के समग्र मूक सृष्टि की रक्षा करना गौ रक्षा है। मूक सृष्टि का अर्थ पशु जगत के समग्र प्राणी जैसे गाय, बैल, भैंस, घोडा, बकरी, बकरा, मुर्गा, मेंढ़क, मछली, पक्षी इत्यादि सब। गाय का दूध पीने वालों गाय का खून मत होने दो, राष्ट्र की रक्षा और प्रजा का पालन हमारा धर्म होना चाहिए यदि हम राष्ट्र की रक्षा और प्रजा का पालन नहीं कर सके तो हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।हमारे पास आज राष्ट्रीय गीत है, राष्ट्रीय ध्वज , राष्ट्रीय चिन्ह है लेकिन हमारे ‘‘राष्ट्रीय चरित्र’’ नहीं है यदि हम अपना राष्ट्रीय चरित्र बना लें तो हमारे राष्ट्र का भला है। वह राष्ट्रीय चरित्र क्या है ? सत्य और अहिंसा ही हमारा राष्ट्रीय चरित्र हो, सत्य और अहिंसा ही हमारा राष्ट्रीय धर्म हो, और यदि हमारे नस—नस में इस राष्ट्रीयता का संचार हो जाये तो फिर हमको किसी दूसरी चीज का सहारा लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारा राष्ट्रीय अहिंसा का प्रतीक है, अहिंसा की ध्वजा को फहराने वाला देश, करुणा, विश्व मैत्री, विश्व शांति का अमर सन्देश देने वाला देश, गाय की आरती और पूजा करने वाला देश, मांस निर्यात कर अपने आदर्शों को खो रहा है अपनी संस्कृति को कलंकित कर रहा है। ‘‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’’वाली कहावत चरितार्थ होने वाली है। याद रखो । दूध फटने के बाद उसमें कितना भी अच्छा रसायन डालो वह दूध पुन: सही नहीं हो सकता इसी प्रकार यदि एक बार देश की संस्कृति फट गई , विकृत हो गई तो समझ लो देश बचने वाला नहीं है। भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिये देश की पशु सम्पदा को बचाना आवश्यक है और इसके लिए देश के कर्णधरों को जागना है । जो कर्णधार तो हैं लेकिन उनके कानों में आवाज नहीं जाती। आप भारत के अतीत उन पवित्र पद चिन्हों में चलिए जिसमें दुनिया को सच्चाई का मार्ग मिले सत्य का दर्शन हो, और असत्य से घृणा हो। हमारा आचरण ऐसा हो कि हमारे द्वारा प्रजा का ही नहीं अपितु प्रतिपक्ष का भी संरक्षण हो। सन्तों का यह उपदेश है कि आप अपनी यात्रा रोकिए मत, अपने जीवन को उन्नति के मार्ग पर लगाइये। अशोक महान के आदर्शों को मत भूलिए, जिससे हमारी राष्ट्रीय मुद्रा बनी है। विदेशी मुद्रा के खातिर अपनी मुद्रा (दशा) मत बिगाड़ों। सबका संरक्षण करो, सबका भला करो, किसी का वध मत करो किसी को मत सताओ, किसी की जान पर हमला मत करो, पशुओं की रक्षा करना ही धर्म है। पेट नहीं पेटी पापी है क्योंकि मनुष्य पेट के लिए नहीं पेटी के लिए ज्यादा पाप करता है।
आचार्य श्री विद्यासागर जी
Tags: Non-violence & Vegetarianism
Previous post महावीर की अहिंसा का सिर्फ स्वाद लिया है मैंने! Next post जैन धर्म में अहिंसा का स्वरूप!

Related Articles

गौ माता की करुण पुकार

June 9, 2020jambudweep

हिंसा के बर्बर अड्डे

June 3, 2020jambudweep

प्रजातंत्र के प्रशासक कितने अहिंसक

June 9, 2020jambudweep
Privacy Policy