Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

विद्यमान बीस तीर्थंकर की आरती!

June 11, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

विद्यमान बीस तीर्थंकर की आरती

   तर्ज—चांद मेरे आ जा रे…………..
 
आरती बीस जिनेश्वर की-२ विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर,
पांच विदेहों की।।आरती.।।
जम्बूद्वीपादिक ढ़ाई, द्वीपों में पांच विदेहा।
हैं चार-चार पांचों में, होते तीर्थंकर देवा।।
आरती बीस……………..।।१।।
हैं आज भी उन क्षेत्रों में, विहरण करते तीर्थंकर।
इसलिए कहे जाते हैं, ये विहरमाण तीर्थंकर।।
आरती बीस……………..।।२।।
सीमन्धर आदिक उन ही, जिनवर की ये प्रतिमाएं।
कमलों पर राज रही हैं, ये बीसों जिनप्रतिमाएं।।
आरती बीस…………….।।३।।
उनका यह पावन मंदिर, है प्रथम बार इस भू पर।
गणिनी माँ ज्ञानमती की, प्रेरणा मिली है सुन्दर ।।
आरती बीस………………..।।४।।
इनकी आरति कर मैं भी, तीर्थंकर बनना चाहूं।
‘‘चंदना’’ प्रभू भक्ती से, साक्षात दर्श कर पाऊं।।
आरती बीस…………….।।५।।

 

Tags: Aarti
Previous post चौबीस तीर्थंकर आरती ( मराठी )! Next post वासुपूज्य की आरती!

Related Articles

शौरीपुर तीर्थ की आरती!

June 11, 2020jambudweep

गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती A!

October 11, 2020jambudweep

पुण्यास्रव विधान की आरती!

June 10, 2020jambudweep
Privacy Policy