Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

श्री सुदर्शन मेरू की आरती

June 11, 2020आरतीjambudweep

श्री सुदर्शन मेरू की आरती  

 
 
तर्ज—मैं तो आरती………….
 
मैं तो आरती उतारूं रे, मेरू सुदर्शन की,
जय जय जय मेरू शिखर, जय जय जय।।टेक.।।
बड़े सुन्दर हैं जिनबिम्ब, मेरू के मंदिर में।मेरू के………..
चारों दिशा में चार बिम्ब, मेरू के मंदिर में।।मेरू के…….
भक्ति करो घूम-घूम, नृत्य करो झूम-झूम,
जीवन सुधारो रे, हो हो प्यारा-प्यारा जीवन सुधारो रे।।मैं तो आरती………।।१।।
ऐरावत पर चढ़कर, इन्द्र जाता है मेरू पे।।इसी ही मेरू पे।।
तीर्थंकर का जन्माभिषेक, करता है मेरू पे।। इस ही मेरू पे।।
चार वन हैं शोभ रहे, देव जहां खेल रहे, आभा निराली है,
हो हो जिनकी आभा निराली है।।मैं तो आरती………।।२।।
इस मेरू की महिमा अचिंत्य, ग्रंथों में कहते हैं।।ग्रंथों में…….
करे ‘चन्दनामती’ जो प्रभु भक्ति, सिद्धी को वरते हैं।। सिद्धी को……
स्वर्णाचल मेरू कहे, अकृत्रिम जिनबिम्ब रहे,
रचना है प्यारी रे, हो हो रचना है प्यारी रे।।मैं तो आरती……..।।३।।

 

Tags: Aarti
Previous post शीतलनाथ की आरती Next post श्रीवीरसागर महाराज की आरती!

Related Articles

पद्मप्रभ की आरती!

June 10, 2020jambudweep

श्रावस्ती तीर्थ की आरती!

June 11, 2020jambudweep

संभवनाथ की आरती!

June 11, 2020jambudweep
Privacy Policy