Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
आई हैं आई हैं आई हैं, मां ज्ञानमती जी आई हैं!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
आई हैं आई हैं आई हैं
आई हैं आई हैं आई हैं, मां ज्ञानमती जी आई हैं।
लाई हैं लाई हैं लाई हैं, सन्देशा ज्ञान की लाई हैं।। टेक.।।
इक ग्राम में जन्मी बाला ने, अनुपम इतिहास बनाया है।
गणिनी मां ज्ञानमती बनकर, जग में प्रकाश पैलाया है।।
छाई हैं छाई हैं छाई हैं, ये जनमानस में छाई हैं।। आई हैं……।।१।।
जो महाआत्माएं होतीं, युग में परिवर्तन करती हैं।
उनकी तप त्याग कथाएं ही, सबमें नवजीवन भरती हैं।।
पाई हैं पाई हैं पाई हैं, हमने अपनी निधि पाई हैं।। आई हैं……।।२।।
ये प्रान्त अवध का गौरव हैं, ब्राह्मी माता की प्रतिकृति हैं।
शारद माता इनकी प्रतिभा में, देख रही निज अनुकृति हैं।।
गाई है गाई है गाई है, इनकी यशगाथा गाई है।। आई हैं……।।३।।
चैतन्य ज्ञान की ज्योति, ज्ञानमति माता को हम करें नमन।
‘चन्दनामती’ पा सकते हैं, हम भी उस ज्ञान के कुछ रज कण।।
लाई हैं लाई हैं लाई हैं, ये ज्ञान का अमृत लाई हैं।। आई हैं……।।४।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
आज अभिनन्दन करना है, मातपद वन्दन करना है!
Next post
ओ मदर! मुझे दे दो, कुछ नालेज!
Related Articles
Aarti Of Ganinee Gyanmati Mataji
March 21, 2023
jambudweep
हस्तिनापुर में जंबूद्वीप निर्माण कार्य
September 19, 2017
jambudweep
जंबूद्वीप पर त्रैलोक्य विधान-जंबूद्वीप विधान
September 19, 2017
jambudweep
error:
Content is protected !!