Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
ऐसी लागी लगन, भक्ति में हो मगन!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
ऐसी लागी लगन
तर्ज—ऐसी लागी लगन, मीरा…..
ऐसी लागी लगन, भक्ति में हो मगन, ज्ञानमति माता सबको बताने लगीं।
लेके श्रद्धा सुमन, करके प्रभु को नमन, वे तो दुनियां को मारग दिखाने लगीं।। ऐसी……।।टेक.।।
पहले राजा महाबल, बना देवता, फिर वो राजा बना, भोगभूमी गया।
भोगभूमी की महिमा बताने लगीं।। ऐसी……।।१।।
उनको सम्यक्त्व से, देवगति मिल गई।
उनकी सत्कर्मों से, आत्मकलि खिल गई।
देव श्रीधर की बातें, बताने लगीं।। ऐसी…….।।२।।
सुविधि राजा से वे, अच्युतेन्द्र बने, चक्री सम्राट वे, वङ्कानाभि बने।
उनकी वैराग्य चर्चा, बताने लगीं।। ऐसी……..।।३।।
फिर वे सर्वार्थसिद्धि के, अहमिन्द्र हो, तत्वचर्चा में ही मग्न, आजन्म हो।
उनकी पदवी की महिमा, बताने लगीं।। ऐसी…….।।४।।
अन्त में दशवें भव में, ऋषभदेव बन, कर्मयुग के हुए, तीर्थंकर वे प्रथम।
उनके उपकार जग को, बताने लगीं।। ऐसी……।।५।।
उनका निर्वाण उत्सव, मनाओ सभी, ‘‘चन्दना’’ मिल के नर नारी, आओ सभी।
सबको कल्याण का पथ, दिखाने लगीं।। ऐसी……।।६।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
समवसरण गीत!
Next post
पालन गीत!
Related Articles
The Towering Personality of Gyanmati Mataji
February 24, 2023
jambudweep
Ganini Pramukh Shri Gyanmati Mataji (Main)
March 27, 2023
jambudweep
वंदना के शुभ क्षणों में, मैं करूँ गुरुवंदना!
June 15, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!