Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-6
October 11, 2020
आरती
jambudweep
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती
तर्ज—माई रे माई………
गणिनी माता ज्ञानमती की आरति है सुखकारी।
इनके दर्शन से नश जाता मोह तिमिर भी भारी।।
बोलो जय जय जय, बोलो……।।टेक.।।
धन्य टिकैतनगर की धरती, जन्म हुआ जहाँ इनका।
छोटेलाल पिता माँ मोहिनी, शरदपूर्णिमा दिन था।।
अमृत झरता था चंदा से……….
अमृत झरता था चंदा से, खिली चाँदनी प्यारी।।इनके……।।१।।
ब्राह्मी चन्दनबाला का, मारग अपनाया माता।
साधू पद धारण कर तुमने, तोड़ा जग से नाता।।
सारी वसुधा बनी कुटुम्बी……….
सारी वसुधा बनी कुटुम्बी, महिमा तेरी निराली।।इनके……।।२।।
ग्रन्थों की रचना में तुमने, नव इतिहास बनाया।
ऋषभदेव के समवसरण का, भारत भ्रमण कराया।।
हस्तिनापुर में जम्बूद्वीप की……….
हस्तिनापुर में जम्बूद्वीप की, रचना है अति प्यारी।।इनके……।।३।।
तीर्थ अयोध्या, मांगीतुंगी, का विकास करवाया।
नई-नई निर्माण योजना, को साकार कराया।।
युगप्रवर्तिका, प्रमुख आर्यिका……….
युगप्रवर्तिका, प्रमुख आर्यिका, छवि तेरी अति प्यारी।।इनके …..।।४।।
ऐसी माता से धरती का, आंचल होय न सूना।
युग-युग तक चंदना अमर हो, यह प्राचीन नमूना।।
इनमें दिखती सरस्वती की……….
इनमें दिखती सरस्वती की, पावन मूरत प्यारी।।इनके……।।५।।
Tags:
Aarti
,
Gyanmati Mataji's Aarti
Previous post
क्षेत्रपाल देव की आरती!
Next post
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-5
Related Articles
विषापहार विधान की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
कैलाश पर्वत की मंगल आरती!
September 28, 2020
jambudweep
चक्रेश्वरी माता की आरती.!
June 6, 2020
jambudweep