Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
चौबीस तीर्थंकर निर्वाणभूमि चालीसा!
April 19, 2020
चालीसा
jambudweep
चौबीस तीर्थंकर निर्वाणभूमि चालीसा
दोहा
चौबीस तीर्थंकर नमूँ, नमूँ सिद्ध भगवान|
जहां-जहां से मुक्त हो,पाया सिद्धस्थान ||१||
चालीसा निर्वाणथल , का कहकर ये चाह |
शीघ्र मिले निर्वाणश्री,आत्मा सिद्ध कहाय ||२||
चौपाई
तीर्थ अयोध्या जन्मभूमि है, जन्में वहाँ अनंतों जिन हैं ||१||
गिरि सम्मेदशिखर मनभावन, तीर्थंकर का मोक्ष सुपावन ||२||
वर्तमान हुण्डावसर्पिणी, साकेता में पांच प्रभू ही ||३||
जन्में शेष तीर्थंकर जिनवर ,अलग-अलग ही पावन भू पर ||४||
इसी भांति से चौबिस जिनवर, में से मात्र बीस तीर्थंकर ||५||
श्री सम्मेदशिखर पर्वत से, मोक्षधाम पाया प्रभुवर ने ||६||
शेष चार तीर्थंकर जिनवर, चार जगह से सिद्धशिला पर ||७||
पूज्य धाम चारों स्थल वे, अष्टापद, चम्पापुर कहते ||८||
ऊर्जयंत पावापुर नामी, जहां से मोक्ष गए हैं स्वामी ||९||
अष्टापद से आदिप्रभू जी, चम्पापुर से वासुपूज्य जी ||
१०||
ऊर्जयंत से नेमी जिन जी , वीरप्रभू पावापुरी से ही ||११||
संभव अजित और अभिनन्दन, सुमति सुपार्श्व पद्म चन्द्रप्रभ ||१२||
पुष्पदंत शीतल श्रेयांस जी, विमलनाथ अरु प्रभु अनंत जी ||
१३||
धर्म शान्ति कुन्थू अर जिनवर,मल्ली मुनिसुव्रत नमि प्रभुवर ||१४||
पार्श्वनाथ ये बीस तीर्थंकर,गिरि सम्मेद से मोक्ष परम पद ||१५||
जिनने निज को निज में ध्याया, तीर्थंकर पद उनने पाया ||१६||
सोलह भावन उनने भाई, तीर्थंकर प्रकृती प्रगटाई ||१७||
पञ्चकल्याणक के वे स्वामी, पूज्य बने वे अंतर्यामी ||१८||
गणधर मुनिगण सुर नर ध्याते, सब निर्वाण भूमि शिर नाते ||१९||
श्री बलभद्र आदि यादवगण ,साधु बने गजपंथ मोक्षथल ||२०||
सागरदत्त आदि सब मुनिवर, नगर तारवर से श्री वर कर ||२१||
श्री प्रद्युम्न शम्भु मुनि आदी, श्री गिरनार से वरी शिवांगी ||२२||
रामचन्द्र और लाडनृपादी , पावागिरी से मुक्ती पा ली ||२३||
पाण्डुपुत्र और द्रविण नृपति ने, मुक्ति वरी शत्रुन्जय गिरि से ||२४||
राम हनू सुग्रीव मुनी सब, तुन्गीगिरि से शिवलक्ष्मी पद ||२५||
नंग अनंग आदि मुनिगण थे, सोनागिरि से सिद्ध हुए थे ||२६||
पांच कोटि सुत दशमुख नृप के,रेवा नदि तट से सिद्धी लें ||२७||
दो चक्री दश कामदेव मुनि,कूट सिद्धवर से हुई मुक्ती ||२८||
बडवानी से मोक्ष पधारे, इन्द्रजीत मुनि आदिक सारे ||२९||
स्वर्णभद्र आदिक सब मुनिगण, पवागिरिवर से सिद्धी पद ||३०||
गुरुदत्तादि मुनी शिव पाए, उस द्रोणागिरि को हम ध्याएं ||३१||
बालि महाबाली आदिक मुनि, मुक्ती पाई अष्टापद गिरि ||३२||
साढ़े तीन कोटि मुनिवर थे, मुक्तागिरि से सिद्ध हुए थे ||३३||
कुलभूषण मुनि कुन्थलगिरि से, जशरथ आदि कलिंग देश से ||३४||
वरदत्तादि गिरी रेसिंदी , जम्बूस्वामी जम्बुविपिन ही ||३५||
आर्यखंड में जितने मुनिवर, मोक्ष गए वह परम पूज्य थल ||३६||
वर्तमान के सिद्धक्षेत्र ये, शिवपद हेतु प्रेरणा देते ||३७||
भक्तिभाव से उनको ध्याओ , क्षेत्र वन्दना कर हरषाओ ||३८||
तीर्थक्षेत्र की यात्रा करना, भाव सदा अपने मन धरना ||३९||
भव-भव की मम यात्रा विनशे , तीर्थ मेरी आत्मा में प्रगटे ||४०||
शम्भु छंद
चौबिस तीर्थंकर गणधर आदिक, जहां-जहाँ से मोक्ष गए |
अरु अन्य असंख्यों साधूगण, जिस पावन भू से सिद्ध हुए ||
उनके संसर्ग से पावन उन सब, तीर्थभूमि को प्रणमन है |
निर्वाण ‘इंदु’ हो प्राप्त शीघ्र ,बस इच्छा एक यही मन है ||१||
Tags:
Chalisa
Previous post
भगवान महावीर निर्वाणभूमि पावापुरी सिद्धक्षेत्र चालीसा!
Next post
भगवान नेमिनाथ निर्वाणभूमि गिरनार जी सिद्धक्षेत्र चालीसा
Related Articles
भगवान मुनिसुव्रतनाथ चालीसा
May 23, 2020
jambudweep
भगवान अरहनाथ चालीसा
May 23, 2020
jambudweep
भगवान सुपार्श्वनाथ-पार्श्वनाथ जन्मभूमि वाराणसी तीर्थक्षेत्र चालीसा
July 2, 2020
jambudweep