Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भगवान महावीर निर्वाणभूमि पावापुरी सिद्धक्षेत्र चालीसा!
April 19, 2020
चालीसा
jambudweep
भगवान महावीर निर्वाणभूमि पावापुरी सिद्धक्षेत्र चालीसा
दोहा
अंतिम प्रभु महावीर ने, पाया पद निर्वाण |
सिद्धक्षेत्र पावापुरी, को है नम्र प्रणाम ||१||
चालीसा उस तीर्थ का, पढ़ो भव्य मन लाय |
लौकिक सुख के संग में,आत्मिक सुख मिल जाय ||२||
चौपाई
जय-जय पावापुरी तीर्थ की, जय प्रभु के निर्वाणोत्सव की ||१|
सिद्धशिला के बन गए स्वामी, वर्धमान जिन अंतर्यामी ||२||
गर्भ,जन्म,तप कुण्डलपुर में, बाल ब्रम्हचारी प्रभुवर वे ||३||
करते प्रभु उग्रोग्र तपस्या, केवलज्ञान उन्हें तब प्रगटा ||४||
बारह वर्ष विहार किया था, समवसरण वह दिव्य रचा था ||५||
भवि प्राणी संबोधन पाएं ,आत्मज्ञान का कमल खिलाएं ||६||
पहुंचे प्रभु पावापुरि जी में, प्रांत विहार में स्थित है ये ||७||
अंतिम दी देशना प्रभू ने, काल चतुर्थ के अंत समय में ||८||
तीन वर्ष अरु आठ मास जब, शेष रहे स्वाती नक्षत्र अब ||९||
कार्तिक कृष्ण अमावस्या में, प्रातःकाल उषा बेला में ||१०||
प्रभु को मोक्षकल्याण हुआ था, इन्द्र ने उत्सव खूब किया था ||११||
जहां इन्द्र संस्कार था करता , रत्नमयी स्तूप भी रचता ||१२||
सबने दीपावली मनाई, तब से पर्व चला यह भाई ||१३||
पावापुरि के कई नाम हैं, बड़ा मनोरम पुण्यधाम है ||१४||
जिस दिन प्रभु निर्वाण पधारे, उस ही सायं की बेला में ||१५||
केवलज्ञान हुआ गौतम को, भक्त उमड़ आये दर्शन को ||१६||
भव्य सरोवर के बीचोंबिच , बना हुआ सुन्दर जलमंदिर ||१७||
नाम मनोहर था इस वन का, जहँ प्रभु को निर्वाण हुआ था ||१८||
सरवर बिच इस जलमंदिर में, इन्द्र उकेरे चरण प्रभू के ||१९||
बना लाल पाषाण का प्यारा, जलमंदिर जाने का द्वारा ||२०||
पार करो पुल अंदर जाओ, वर्धमान को शीश नवाओ ||२१||
बाईं तरफ श्री गौतम स्वामी, दायीं ओर सुधर्मा स्वामी ||२२||
चरण चिन्ह स्थापित इनके, भक्ति भाव से इनको नम के ||२३||
त्रय प्रदक्षिणा बाहर से कर,सिद्धधाम को नमो बंधुवर ||२४||
जलमंदिर के ठीक सामने, इक प्राचीन जिनालय उसमें ||२५||
समवसरण मंदिर प्रसिद्ध है, चरण वहाँ प्रभु के निर्मित हैं ||२६||
कार्यालय है जैन दिगंबर, अंदर सात दिगंबर मंदिर ||२७||
तीर्थंकर महावीर की प्रतिमा, त्रय फुट राजित हैं वेदी मा ||२८||
दूजी वेदी शांतिनाथ की, तीजी पुनि महावीर प्रभू की ||२९||
ऊपर चढ़कर चार वेदियाँ, हैं प्राचीन वहाँ जिनप्रतिमा ||३०||
जलमंदिर के ही समीप में, इसी कमेटी की भूमी में ||३१||
इक सुन्दर नूतन जिनमंदिर, खड्गासन जिनप्रतिमा मनहर ||३२||
गणिनी ज्ञानमती माँ आईं, दी प्रेरणा मूर्ति पधराई ||३३||
दर्शनीय मंदिर है न्यारा, पाण्डुशिला उद्यान है प्यारा ||३४||
कमलासन पर प्रभुवर राजे, दूर-दूर से भक्त हैं आते ||३५||
जय जयकार उचारें प्रभु की, तीरथयात्रा कल्मष हरती ||३६||
जब दीपावली पर्व है आता, भक्तों का लगता है तांता ||३७||
सब निर्वाणकल्याण मनाते, लाडू चढा बहुत हर्षाते ||३८||
छह तीर्थों की यात्रा होती, पावापुरि सम्मेदशिखर जी ||३९||
कुंडलपुरि अरु राजगृही जी, चम्पापुरि मंदारगिरी जी ||४०||
दोहा
धाम सिद्धि का पूज्य ये,पावापुरी महान |
तीरथयात्रा से सदा ,आत्मा का कल्याण ||१||
अंतिम प्रभु महावीर से, चाहूँ ये वरदान |
‘इंदु’ शीघ्र ही प्राप्त हो,मुझको सिद्धस्थान ||२||
Tags:
Chalisa
Previous post
भगवान ऋषभदेव निर्वाणभूमि कैलाशगिरी सिद्धक्षेत्र चालीसा
Next post
चौबीस तीर्थंकर निर्वाणभूमि चालीसा!
Related Articles
भगवान चन्द्रप्रभु जन्मभूमि चन्द्रपुरी तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
jambudweep
वीरसागर चालीसा!
July 11, 2017
jambudweep
भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर तीर्थक्षेत्र चालीसा!
July 9, 2020
jambudweep