Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
त्रैलोक्य विधान की आरती!
October 12, 2020
आरती
jambudweep
त्रैलोक्य विधान की आरती
तर्ज-क्यों न ध्यान लगाए, वीर से बावरिया…….
कर लो सकल नरनार, प्रभूजी की आरतिया।
करती है भव से पार, श्री जी की आरतिया।।टेक.।।
तीनों लोकों में तू घूमा, लेकिन जीवन प्रभु बिन सूना।
जीवन में लाती बहार, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।१।।
आठ करोड़ लक्ष छप्पन हैं, सहस सतानवे चार शतक हैं।
इक्यासी जिनधाम, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।२।।
सब कृत्रिम अकृत्रिम प्रतिमा, तीन लोक की जानो महिमा।
भरे सकल भंडार, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।३।।
इस नरतन को तूने पाया, तीन लोक मंडल रचवाया।
कर दे सुखी संसार, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।४।।
प्रभु की आरति भवदुखहारी, भव्यजनों को आनंदकारी।
वरण करे शिवनारि, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।५।।
जय जयकार करो अति भारी, गूँज उठे यह नगरी सारी।
बोलो सभी नर नार, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।६।।
ज्ञानमती माताजी की महिमा, कहे चन्दना तव गुण गरिमा।
भरे ज्ञान भण्डार, प्रभूजी की आरतिया।।कर लो.।।७।।
Tags:
Aarti
Previous post
तीन लोक विधान की आरती!
Next post
तीर्थंकर पंचकल्याणक भूमि की आरती!
Related Articles
सुमतिनाथ भगवान के शासन यक्ष की आरती
March 2, 2023
Indu Jain
धरणेन्द्र देव की मंगल आरती!
October 12, 2020
jambudweep
जम्बूद्वीप की आरती!
October 12, 2020
jambudweep