Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
तीन लोक विधान की आरती!
October 12, 2020
आरती
jambudweep
तीन लोक विधान की आरती
तर्ज—क्यों ना ध्यान लगाए, वीर से बावरिया………….
कर लो सकल नरनार, प्रभू जी की आरतिया।
करती है भव से पार, श्री जी की आरतिया।।टेक.।।
तीनों लोकों में तू घूमा, लेकिन जीवन प्रभु बिन सूना।
जीवन में लाती बहार, प्रभू जी की आरतिया।
कर लो सकल नर नार….।।१।।
आठ करोड़ लक्ष छप्पन हैं, सहस सतानवे चार शतक हैं।
इक्यासी जिनधाम, प्रभू जी की आरतिया।।
कर लो सकल नर नार….।।२।।
सब कृत्रिम अकृत्रिम प्रतिमा, तीन लोक की जानो महिमा।
भरे सकल भण्डार, प्रभू जी की आरतिया।।
कर लो सकल नर नार….।।३।।
इस नरतन को तूने पाया, तीन लोक मंडल रचवाया।
कर दे सुखी संसार, प्रभू जी की आरतिया।।
कर लो सकल नर नार….।।४।।
प्रभु की आरति भव दुखहारी, भव्य जनों को आनंदकारी।
वरण करे शिवनारी, प्रभू जी की आरतिया।।
कर लो सकल नर नार….।।५।।
जय जयकार करो अति भारी, गूँज उठेगी नगरी सारी।
गाओ सभी नरनार, प्रभू जी की आरतिया।।
कर लो सकल नर नार….।।६।।
ज्ञानमती माताजी की महिमा, कहे चंदनामती गुण गरिमा।
भरे ज्ञान भण्डार, प्रभू जी की आरतिया।।
कर लो सकल नर नार….।।७।।
Tags:
Aarti
Previous post
जिनगुणसंपत्ति विधान की आरती!
Next post
त्रैलोक्य विधान की आरती!
Related Articles
गणधरवलय विधान की आरती!
October 11, 2020
jambudweep
महामानसी माता की आरती!
June 10, 2020
jambudweep
पंच परमेष्ठी विधान की आरती!
June 10, 2020
jambudweep