Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
नारी-अभिषेक
June 11, 2020
कविताएँ
jambudweep
नारी-अभिषेक
जो नारी तीर्थंकर प्रभु ; को अगर जनम दे सकती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है
आज काल की विडंबना से ; नारी के अधिकार गए
अधिकारों के दाता प्रभु भी ; अब तो मोक्ष सिधार गए
जो नारी चंदनबाला बन ; प्रभु को पडघा सकती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है १
चौके में तो माँ बहने ही ; भोजन शुद्ध बनाती है
यदि अशुद्ध है तो वो कैसे ; काया शुद्ध बताती है
सम्यक्त्वी बन नारिवेद का ; छेदन जो कर सकती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है
२
व्यसनी पुरुष अभिषेक करे ; जबकि उनकी आदत गंदी
फिर भी शीलवती नारी पर ; कैसे कर दी पाबंदी
सफेद साडी धारण कर जो ; महाव्रती बन सकती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है ३
खुद अशुद्ध है तो वो कैसे ; वेदी शुद्धि करती है
घटयात्रा में घट लेकर क्यों ; तीर्थों का जल भरती है
जो नारी शची बनकर प्रभु का ; पहला दर्शन करती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है ४
हर नारियां है अशुद्ध तो ; घटयात्रा में पुरुष चलें
वरना उनको उनका पूरा ; आगमोक्त अधिकार मिले
जो सुवर्ण सौभाग्यवती बन ; विधिविधान कर सकती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है ५
प्राचीन ग्रंथों का प्रमाण दो ; कोई तो मुझको आकर
जो मुझको झुटलादे उसका ; बन जाऊंगा मैं चाकर
जो माता मरुदेवी त्रिशला ; ऐरादेवी बनती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है ६
ओ माताओं जग जाओ ; वरना सर्वस्व गंवा दोगी
अभिषेक के जैसे आगे ; दर्शन भी ना पाओगी
‘चंद्रगुप्त’ कहता जो शची बन ; परभव मुक्ति वरती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है ७
जो नारी तीर्थंकर प्रभु ; को अगर जनम दे सकती है
वो नारी अभिषेक प्रभु का ; कैसे ना कर सकती है
Tags:
Jain Poetries
Previous post
अभिनंदन की बहादुरी को काव्यात्मक सलाम
Next post
निर्ग्रन्थ वन्दना गुरु स्तुति
Related Articles
भगवान नेमिनाथ वन्दना
June 3, 2020
jambudweep
नाम का असर
October 26, 2014
jambudweep
जन्मभूमि-जनक-जननी एवं तेरह संतानों के पद्यमयी परिचय
June 14, 2020
jambudweep
error:
Content is protected !!