Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
पंच परमेष्ठी विधान की आरती!
June 10, 2020
आरती
jambudweep
पंच परमेष्ठी विधान की आरती
तर्ज—ॐ जय………….
ॐ जय पंच परम देवा, स्वामी जय पंच परम देवा।
दुखहारी सुखकारी, जय जय जय देवा।।ॐ जय.।।टेक.।।
घाती कर्म विनाशा, केवल रवि प्रगटा।।स्वामी.।।
दर्श ज्ञान सुख वीरज, अनुपम शांति छटा।।ॐ जय.।।
अष्ट कर्म रिपु क्षय कर, सिद्ध प्रसिद्ध हुए।।स्वामी.।।
लोक शिखर पर राजे, नंतानंत रहे।।ॐ जय.।।
पंचाचार सहित जो, गुणनायक होते ।।स्वामी.।।
सूरि स्वात्म आराधक, सुखदायक होते ।।ॐ जय.।।
गुण पच्चीस सुशोभें, अतिशय गुणधारी ।।स्वामी.।।
शिष्य पठन पाठनरत, जिनमहिमा न्यारी।।ॐ जय.।।
राज्यविभव सुख संपति, छोड़ विराग लिया।।स्वामी.।।
सर्वसाधु परमेष्ठी, नरभव सफल किया।।ॐ जय.।।
पंच परम पद स्थित, परमेष्ठी होवें।।स्वामी.।।
करे ‘चन्दनामती’ आश यह, भव भ्रम मम खोवे।।ॐ जय.।।
Tags:
Aarti
Previous post
भगवान पद्मप्रभ आरती
Next post
पंचमेरू विधान की आरती!
Related Articles
काकन्दी तीर्थ की आरती!
September 28, 2020
jambudweep
सप्तऋषि भगवान की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
चक्रेश्वरी माता की आरती
May 20, 2023
Indu Jain