Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
पारसनाथ की आरती
June 10, 2020
आरती
jambudweep
भगवान श्री पारसनाथ की आरती
तर्ज—करती हूं तुम्हारी पूजा………..
करते हैं प्रभू की आरति, मन का दीप जलेगा।
पारस प्रभु की भक्ती से, मन संक्लेश धुलेगा।।
जय पारस देवा, जय पारस देवा-२।।टेक.।।
हे अश्वसेन के नन्दन, वामा माता के प्यारे।
तेईसवें तीर्थंकर पारस, प्रभु तुम जग से न्यारे।।
तेरी भक्ती गंगा में जो स्नान करेगा।
पारस प्रभु की भक्ती से, मन संक्लेश धुलेगा।।
जय पारस देवा-४।।१।।
वाराणसि में जन्में, निर्वाण शिखरजी से पाया।
इक लोहा भी प्रभु चरणों में, सोना बनने आया।।
सोना ही क्या वह लोहा, पारसनाथ बनेगा।
पारस प्रभु की भक्ती से, मन संक्लेश धुलेगा।।
जय पारस देवा-४।।२।।
सुनते हैं जग में वैर सदा, दो तरफा चलता है।
पर पाश्र्वनाथ का जीवन, इसे चुनौती करता है।।
इक तरफा वैरी ही कब तक, उपसर्ग करेगा।
पारस प्रभु की भक्ती से, मन संक्लेश धुलेगा।
जय पारस देवा-४।।३।।
कमठासुर ने बहुतेक भवों में, आ उपसर्ग किया।
पारसप्रभु ने सब सहकर, केवलपद को प्राप्त किया।।
कैवल्य ज्योति से पापों का, अंधेर मिटेगा।
पारस प्रभु की भक्ती से, मन संक्लेश धुलेगा।
जय पारस देवा-४।।४।।
प्रभु तेरी आरति से मैं भी, यह शक्ती पा जाऊं।
‘‘चंदनामती’’ तव गुणमणि की, माला यदि पा जाऊं।
तब जग में निंह शत्रू का, मुझ पर वार चलेगा।
पारस प्रभु की भक्ती से, मन संक्लेश धुलेगा।जय पारस देवा-४।।५।।
Tags:
Aarti
Previous post
पंचमेरू विधान की आरती!
Next post
पारसनाथ की आरती
Related Articles
वीरसागर महाराज की आरती!
July 12, 2017
jambudweep
विश्वशांति महावीर विधान की आरती!
June 11, 2020
jambudweep
सप्तऋषि भगवान की आरती!
June 11, 2020
jambudweep