Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
सम्मेदशिखर सिद्धक्षेत्र की आरती!
June 11, 2020
आरती
jambudweep
सम्मेदशिखर सिद्धक्षेत्र की आरती
तर्ज—मैं तो ………….
मैं तो आरती उतारूँ रे, सम्मेदगिरिवर की,
जय जय सम्मेदशिखर, जय जय जय-२।।टेक.।।
कहा शाश्वत है यह गिरिराज, अनादी कालों से-अनादी कालों से।
मुक्ति वरते यहीं से जिनराज, अनादी कालों से-अनादी कालों से।।
पावन है, पूज्य है, गिरिवर की धूल है, सिर पे चढ़ाओ जी,
हो धूली सिर पे चढ़ाओ जी।।मैं तो……।।१।।
इस युग के जिनेश्वर बीस, मुक्त हुए यहीं से—मुक्त हुए यहीं से।
बने सिद्धशिला के ईश, नमन करूँ रूचि से-नमन करूं रूचि से।।
आरती का थाल ले, भक्ति सुमन माल ले, सबको बुलाऊँ मैं,
हो भक्तों की टोली बुलाऊँ मैं।।मैं तो……।।२।।
इक बार भी जो वन्दना, करे इस गिरिवर की—करे इस गिरिवर की।
उनको मिलती न उस भव से, नरक अरु पशुगति भी-नरक अरु पशुगति भी।।
मैं भी इसी भाव से, शुभ गती की चाव से, भक्ती रचाऊँ रे,
हो गिरि पर चढ़ करके जाऊँ रे।।मैं तो…….।।३।।
सांवरिया का है चमत्कार, सम्मेदाचल में—सम्मेदाचल में।
पारस पारस की ही है पुकार, आज भी मधुवन में-आज भी मधुवन में।।
‘‘चंदनामति’’ भक्ति में, आज भी शक्ति है, उसमें ही रम जाओ रे,
हो गिरि की आरति का फल पाओ रे।।मैं तो……।।४।।
Tags:
Aarti
Previous post
ह्रीं प्रतिमा की आरती!
Next post
भगवान सुमतिनाथ आरती
Related Articles
अरहनाथ की आरती
September 28, 2020
jambudweep
गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-5
October 11, 2020
jambudweep
पारसनाथ की आरती
June 10, 2020
jambudweep