Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

पालना गीत

November 4, 2014जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

पालना गीत

आदीश्वर झूले पलना, मरुदेवी लोरी गावें-2।

मरुदेवी लोरी गावें, सब देवी उसे सुलावें।। आदीश्वर।।

कहाँ प्रभू को जनम भयो है-2 कौन झुलावे पालना,

मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।।

नगरि अयोध्या में जनम भयो है-2,

इन्द्र झुलावे पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।।

कौन पिताश्री धन्य हुए हैं-2,

किनने जायो ललना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।।

नाभिराय पितु धन्य हुए हैं-2,

मरुदेवी जायो ललना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।। स्व

र्ग से इन्द्र-इन्द्राणी आये-2,

सभी झुलाएं पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।।

माता पाकर धन्य हुई हैं-2,

तीर्थंकर सा ललना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।।

यही ‘‘चन्दनामति’’ मैं चाहूँ-2,

पाऊँ प्रभु सा पालना, मरुदेवी लोरी गावें।। आदी.।।

Tags: mandal vidhan vidhi
Previous post जन्मकल्याणक गीत Next post 04.झण्डारोहण गीत-2!

Related Articles

०७. महायागमंडलाराधना!

November 3, 2014jambudweep

02.अथ वास्तुबलिविधानम्!

November 7, 2014jambudweep

03.व्रत ग्रहण करने का संकल्प!

November 9, 2014jambudweep
Privacy Policy