Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

08.राजदरबार का गीत!

November 7, 2014जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

राजदरबार का गीत


तर्ज-लिया प्रभू अवतार…………

लगा प्रभू दरबार, जय जयकार जय जयकार जय जयकार।

अवध के राजकुमार, जय जयकार जय जयकार जय जयकार।।

आज खुशी है आज खुशी है, हमें खुशी है तुम्हें खुशी है।

खुशियाँ अपरम्पार, जय जयकार………………..।। लगा….।।1।।

पुष्प और रत्नों की वर्षा, सुरपति करते हरषा-हरषा।

बजे दुन्दुभी सार, जय जयकार………………..।। लगा….।।2।।

नाभिराय ने ऋषभदेव का, राज्यपट्ट अभिषेक किया था।

सबको हर्ष अपार, जय जयकार………………..।। लगा….।।3।।

प्रभु ने राजनीति सिखलाई, धर्मनीति की बात बताई।

धर्म ही जग में सार, जय जयकार………………..।। लगा….।।4।।

आवो हम सब प्रभु गुण गावें, धन्य ‘‘चन्दनामति’’ हो जावें।

सब जग मंगलकार, जय जयकार………………..।। लगा….।।5।।

Tags: mandal vidhan vidhi
Previous post 02.अथ वास्तुबलिविधानम्! Next post 04.सकलीकरणविधि!

Related Articles

11. अक्षय तृतीया (आहार गीत)!

November 4, 2014jambudweep

ध्वजारोहण विधि!

November 3, 2014jambudweep

०७. महायागमंडलाराधना!

November 3, 2014jambudweep
Privacy Policy