Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

पंचमेरू विधान की आरती!

June 10, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

पंचमेरू विधान की आरती

 
ॐ जय श्री मेरुजिनं, स्वामी जय श्री मेरुजिनं।
ढाई द्वीपों में हैं-२, पंचमेरु अनुपम।।ॐ जय.।।
मेरु सुदर्शन प्रथम द्वीप के, मध्य विराज रहा।स्वामी.।
सोलह चैत्यालय से-२, स्वर्णिम राज रहा।।ॐ जय.।।१।।
पूर्वधातकी खण्ड द्वीप में, विजय मेरु शाश्वत।स्वामी.।
ऋषिगण वंदन करने जाते-२, पीते परमामृत।।ॐ जय.।।२।।
अपर धातकी अचलमेरु से, सुन्दर शोभ रहा।स्वामी.।
तीर्थंकर जन्माभिषेक भी-२, करते इन्द्र जहाँ।।ॐ जय.।।३।।
पुष्करार्ध के पूर्व अपर में, मेरू द्वय माने।स्वामी.।
मंदर विद्युन्माली-२, नामों से जाने।।ॐ जय.।।४।।
पंचमेरु के अस्सी, जिनमन्दिर शोभें।स्वामी.।
इक सौ अठ जिनप्रतिमा, सुर नर मन मोहें।।ॐ जय.।।५।।
जो जन श्रद्धा रुचि से, प्रभु आरति करते।स्वामी.।
वही ‘‘चंदनामति’’ क्रम क्रम से, भव आरत हरते।।ॐ जय.।।६।।

 

Tags: Aarti
Previous post पंच परमेष्ठी विधान की आरती! Next post पारसनाथ की आरती

Related Articles

रत्नपुरी तीर्थ की आरती!

June 10, 2020jambudweep

परम पूज्य आर्यिका श्री रत्नमती माताजी की आरती!

June 10, 2020jambudweep

अजितनाथ की आरती!

September 28, 2020jambudweep
Privacy Policy