Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

पद्मप्रभ की आरती!

June 10, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

भगवान श्री पद्मप्रभ की आरती

 
 
 
तर्ज – जिया बेकरार है………
 
पद्मप्रभू भगवान हैं, त्रिभुवन पूज्य महान हैं,
भक्ति भाव से आरति करके, मिटे तिमिर अज्ञान है।।टेक.।।
मात सुसीमा धन्य हो गयी, जन्म लिया जब नगरी में।
जन्म….. स्वर्ग से इन्द्र-इन्द्राणी आकर, मेरू पर अभिषेक करें।।
मेरू…… कौशाम्बी शुभ धाम है, जहाँ जन्में श्री भगवान हैं।
भक्ति भाव से आरति करें, मिटे तिमिर अज्ञान है।।१।।
कार्तिक वदि तेरस शुभ तिथि थी, वैभव तृणवत छोड़ दिया।
वैभव…… मुक्तिरमा की प्राप्ती हेतू, ले दीक्षा शुभ ध्यान किया।।
दीक्षा……. वह भू परम महान है, जहां दीक्षा लें भगवान हैं।
भक्ति भाव से आरति करें, मिटे तिमिर अज्ञान है।।२।।
चैत्र शुक्ल पूनो तिथि तेरी, केवलज्ञान कल्याण तिथी।
केवल……. मोहिनि कर्म का नाश किया, मिल गई प्रभो अर्हत् पदवी।।
मिल….. समवसरण सुखखान है, दिव्यध्वनि खिरी महान है।।
भक्ति भाव से आरति करें, मिटे तिमिर अज्ञान है।।३।।
फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि में, प्रभु कहलाए मुक्तिपती।
प्रभु……. लोक शिखर पर जाकर तिष्ठे, सदा जहां शाश्वत सिद्धी।।
सदा….. शिखर सम्मेद महान है, मुक्ति गए भगवान हैं।
भक्ति भाव से आरति करें, मिटे तिमिर अज्ञान है।।४।।
सुर नर वंदित कल्पवृक्ष प्रभु, तुम पद्मा के आलय हो।
कहे ‘चंदनामती’ पद्मप्रभु, भविजन सर्व सुखालय हो।।
करें सभी गुणगान है, मिले मुक्ति का दान है।।
भक्ति भाव से आरति करें, मिटे तिमिर अज्ञान है।।५।।

Tags: Aarti
Previous post परम पूज्य आर्यिका श्री रत्नमती माताजी की आरती! Next post पंच परमेष्ठी विधान की आरती!

Related Articles

तीस चौबीसी विधान की आरती!

October 12, 2020jambudweep

चौबीस तीर्थंकर जन्मभूमि की आरती!

June 10, 2020jambudweep

गणिनी ज्ञानमती माताजी की आरती-1

October 11, 2020jambudweep
Privacy Policy