Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

शांति, कुंथ, अरहनाथ की आरती!

June 11, 2020आरतीjambudweep

भगवान श्री शांति, कुंथ, अरहनाथ की आरती

 
 
 
तर्ज—चांद मेरे आ जा रे…………
 
आरती तीर्थंकर त्रय की, शांति, कुंथु, अरनाथ
जिनेश्वर की पदवी त्रय की।।आरती.।।टेक.।।
हस्तिनापुरी में तीनों, जिनवर के जन्म हुए हैं।
मेरू की पांडुशिला पर, इन सबके न्हवन हुए हैं।।
आरती तीर्थंकर त्रय की ।।१।।
निज चक्ररत्न के द्वारा, छह खण्ड विजय कर डाला।
तीनों ने उसे फिर तजकर, जिनरूप दिगम्बर धारा।।
आरती तीर्थंकर त्रय की ।।२।।
कुरुजांगल के ही वनों में, कैवल्य परम पद पाया।
निज दिव्यध्वनी के द्वारा, आतमस्वरूप समझाया।।
आरती तीर्थंकर त्रय की ।।३।।
शुभ चार-चार कल्याणक, तीनों जिनवर के हुए हैं।
हस्तिनापुरी में ऐसे, इतिहास अनेक जुड़े हैं।।
आरती तीर्थंकर त्रय की ।।४।।
सम्मेदशिखर तीनों की, निर्वाणभूमि कहलाती ।
‘‘चंदनामती’’ प्रभु आरति, से भव बाधा नश जाती।।
आरती तीर्थंकर त्रय की ।।५।।
 
 
Tags: Aarti
Previous post श्री सुदर्शन मेरू की आरती Next post शीतलनाथ की आरती

Related Articles

सर्वतोभद्र मण्डल विधान की आरती!

June 11, 2020jambudweep

भगवान सुमतिनाथ की शासनदेवी पुरुषदत्ता माता की आरती

March 2, 2023Indu Jain

विश्वशांति महावीर विधान की आरती!

June 11, 2020jambudweep
Privacy Policy