Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

श्री महालक्ष्मी चालीसा!

June 11, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

श्री महालक्ष्मी चालीसा


दोहा 

 
नमूँ प्रथम आदीश को,जग के तारणहार
 इस युग में मुनि परम्परा,जिनने की साकार ||१||
अंतिम प्रभु महावीर को,करूं ह्रदय में धार
 वर्तमान शासनपती , देवें सौख्य अपार ||२||
केवलज्ञान महान जो, लक्ष्मी त्रय जग मान्य 
अणु सम है त्रैलोक्य जहां,उसको नम्र प्रणाम ||३||
 

चौपाई

 
जो कैवल्यरमा प्रगटाती ,ऐसी लक्ष्मी मन को भाती ||१||
लोक अलोक सभी झलके है,जिसकी चाह सभी करते हैं ||२||
साधूजन जब करें तपस्या,दिव्य ज्ञान तब उनको प्रगटा ||३||
पञ्चकल्याणक में इक यह है , तीर्थंकर प्रभु को प्रगटे है ||४||
चार घातिया कर्म नशाते, तब अरहंत परम पद पाते ||५||
दर्श ज्ञान सुख वीरज प्रगटे ,धनपति समवसरण हैं रचते ||६||
उस लक्ष्मी में सभी ऋद्धियाँ ,आगे-आगे सर्व सिद्धियाँ ||७||
भूत भविष्यत वर्तमान सब ,गुण पर्याय सभी दिखते क्षण ||८||
दर्पण सम जो ज्ञान प्रगटता,तीन लोक प्रतिबिम्ब सा दिखता ||९||
नहिं पंचेन्द्रिय मन न सहायक, एक अकेला कहें शास्त्र सब ||१०||
शाश्वत सौख्य की खान एक है, चमत्कार इसके अनंत हैं ||११||
केवलज्ञान के अगणित गुण हैं,वर्णन में कोई ना सक्षम है ||१२||
गणधर गुरु शारद माँ गाते, फिर भी कीर्ति नहीं कह पाते ||१३||
अद्भुत समवसरण जिनवर का,क्या अनुपम वहाँ वैभव होता ||१४||
धनपति खुद रचना करता है,पुनः देख विस्मित होता है ||१५||
\मुक्तिसहेली देने वाली, ये महान लक्ष्मी सुखकारी ||१६||
जिनवर प्रभु के संग में रहती, समवसरण में आगे चलतीं ||१७|
जब तीर्थंकर गर्भ में आते, माँ को दिव्य स्वप्न दिख जाते ||१८||
उन सोलह स्वप्नों के अंदर,एक स्वप्न लक्ष्मी का प्रियवर ||१९||
गज अभिषेक करें कलशों से,स्वप्न मनोरम अद्भुत फल दे ||२०||
मूर्ति आपकी अति मनहारी, भक्त सदा माँ पर बलिहारी ||२१||
श्री अरिहंत देव मस्तक पर, हो दरिद्रता दूर नमन कर ||२२||
दीपावलि दिन जब संध्या हो,भक्ति भाव से तब पूजा हो ||२३||
भक्त मनौती एक मनाते, धन व धान्य समृद्धी पाते ||२४||
आर्थिक संकट सभी विनशता,इच्छित फल वो निश्चित लभता ||२५||
कर अभिषेक और नित पूजन, पूर्ण मनोरथ जो चाहे मन ||२६||
नाना अलंकार जो करता, लक्ष्मी का भंडार वो भरता ||२७||
द्वय प्रकार की लक्ष्मी जग में ,पूर्ण सत्य हैं शास्त्र वचन ये ||२८||
इक लौकिक लक्ष्मी कहलाती, जो सबमें खुशहाली लाती ||२९||
विश्व हो या परिवार देश हो, पूर्ण सुखी धन वैभवयुत हो ||३०||
सबकी नित्य कामना होती ,लक्ष्मी भक्ति भरे मन ज्योती ||३१||
दूजी लक्ष्मी आध्यात्मिक कहलाती,जिसकी प्राप्ती बहुत कठिन है ||३२||
सर्वप्रथम साधूपद धारण, कर उग्रोग्र तपस्या हर क्षण ||३३||
अष्ट कर्म में चार घातिया, जिनने प्राप्ती बहुत कठिन है ||३४||
वे ही इस लक्ष्मी को पाते, क्रमशः सिद्धशिला पर जाते ||३५||
पुनरागमन वहीं होता है, पूर्ण सुखी वह भवि होता है ||३६||
दोनों लक्ष्मी हैं सुखदायी, पुण्य करो पाने हित भाई ||३७||
भक्ति भक्त को इच्छित फल दे,पुनि कैवल्यरमा भी परणे ||३८||
हे माता ! तव द्वारे आया, इच्छा यही एक मैं लाया ||३९||
श्री कैवल्यरमा मिल जावे, जिससे फेर न भव में आवें ||४०||
 

दोहा

 
‘इंदु’ चाह उस लक्ष्मि की, अतः करूं प्रभु ध्यान 
वह महान लक्ष्मी मिले, जो दे केवलज्ञान ||१||
पूर्ण अकिंचन मैं बनूँ , मिले सिद्धस्थान 
फेर न भव में भ्रमण हो, आत्मा का कल्याण ||२||
Tags: Chalisa
Previous post भगवान महावीर केवलज्ञान भूमि ज्रम्भिका तीर्थक्षेत्र चालीसा! Next post भगवान ऋषभदेव दीक्षा ,केवलज्ञान भूमि प्रयाग तीर्थक्षेत्र चालीसा

Related Articles

भगवान ऋषभदेव निर्वाणभूमि कैलाशगिरी सिद्धक्षेत्र चालीसा

April 19, 2020jambudweep

भगवान श्रेयांसनाथ चालीसा!

May 23, 2020jambudweep

श्री मांगीतुंगी चालीसा

August 12, 2014jambudweep
Privacy Policy