Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
Search
विशेष आलेख
पूजायें
जैन तीर्थ
अयोध्या
भारत की कुछ ललनाओं ने, भारत का मान बढ़ाया है!
June 15, 2020
भजन
jambudweep
भारत की कुछ ललनाओं ने
तर्ज—हे वीर तुम्हारे……
भारत की कुछ ललनाओं ने, भारत का मान बढ़ाया है।
उनमें ही ज्ञानमती माँ ने, युग का इतिहास बनाया है।। टेक.।।
इस धरती पर ही झांसी की, रानी लक्ष्मी ने युद्ध किया।
सीता ने धधकता अग्निकुण्ड, अपने सतीत्व से शुद्ध किया।।
जलमयी सरोवर बना सती ने, अपना यश चमकाया है। उनमें ही……।।१।।
द्रौपदी का चीर बढ़ा सोमा का, नाग हार में बदल गया।
इतिहास रह गया पन्नों पर, सतयुग कलियुग में बदल गया।।
बीसवीं सदी में मैना बन, पूनो का चन्दा आया है। उनमें ही……।।२।।
इक नहीं हजारों बालाएँ, इस धरती का उपहार बनीं।
नर के समान ही नारी भी, आजादी में आधार बनी।।
‘चन्दनामती’ इस क्रम ने ही, युग का सन्मान बढ़ाया है। उनमें ही……।।३।।
Tags:
Gyanmati mata ji
Previous post
ज्ञानमती माँ को वंदन कर लो!
Next post
माता तेरे चरणों में, हम वन्दन करते हैं!
Related Articles
हे मात आज तुमसे, वरदान मैं ये चाहूँ!
June 16, 2020
jambudweep
माता तेरे चरणों में, हम वन्दन करते हैं!
June 15, 2020
jambudweep
श्री ज्ञानमती माताजी द्वारा अमृत संदेश
June 7, 2022
jambudweep
error:
Content is protected !!