Jambudweep - 7599289809
encyclopediaofjainism@gmail.com
About Us
Facebook
YouTube
Encyclopedia of Jainism
  • विशेष आलेख
  • पूजायें
  • जैन तीर्थ
  • अयोध्या

महालक्ष्मी की आरती!

July 9, 2020जिनेन्द्र भक्तिjambudweep

महालक्ष्मी की आरती

 
 
रचयित्री – प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती

 
 
तर्ज- चांद मेरे आजा……..
 
आरती लक्ष्मी देवी की-२ धन धान्य की सम्पत्ति देने वाली,
माँ की करो आरतिया।। ।।आरती.।।
जिनशासन में जिनवर की, ये भक्त कही जाती हैं।
जो इनकी भक्ती करते, उनके घर में आती हैं।। आरती लक्ष्मी देवी की।।१।।
प्रभु समवसरण के आगे-आगे लक्ष्मी चलती हैं।
जिससे प्रभु के वैभव में, कुछ कमी न रह सकती हैं।। आरती लक्ष्मी देवी की।।२।।
धन वैभव के इच्छुक जन, इनका आराधन करते।
आर्थिक संकट नश जाता, इच्छित फल को वे लभते।। आरती लक्ष्मी देवी की।।३।।
हे लक्ष्मी माता मुझको, भक्ती का ऐसा फल दो।
लौकिक आध्यात्मिक लक्ष्मी, ‘‘चन्दना’’ मेरे मन भर दो।। आरती लक्ष्मी देवी की।।४।।
Tags: Aarti
Previous post महादेवी पद्मावती प्रशंसा! Next post महालक्ष्मी माता की स्तुति!

Related Articles

अहिच्छत्र पार्श्वनाथ तीर्थ की आरती!

September 28, 2020jambudweep

मिथिलापुरी तीर्थ की आरती!

June 10, 2020jambudweep

ऋषभदेव आरती!

September 28, 2020jambudweep
Privacy Policy